फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage and dirt everywhere in 'smart city'

कहीं सड़कें चमकाने की कवायद तो कहीं पसरी है गंदगी

Sun, 16 Feb 2020 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage and dirt everywhere in 'smart city'
शहर में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। ‘स्मार्ट सिटी’ बरेली में हर ओर कूड़ा और गंदगी दिखाई पड़ती है। नए शहर के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो बाकी शहर और इसके वार्डों में कूड़ा और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। निगम के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कर्मचारियों से शिकायतें करते करते थके शहर के लोगों ने इस गंदगी और बदहाली को जैसे अपना भाग्य ही समझ लिया है। अब वे पस्त हो चुके हैं। स्थिति यह है कि शहर से कूड़ा उठान की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए जो एजेंसियां लगाई भी गई हैं वह ढंग से काम नहीं कर पा रहीं। फिर सड़कों पर इकट्ठा कूड़ा कौन उठाए। निगम के सफाई कर्मी इसे सड़क किनारे या किसी खाली प्लाट पर इकट्ठा तो कर देते हैं पर इसका उठान ना होने से यहां कूड़े का ढेर लगता जाता है। बाद में यह कूड़ा वहां से क्षेत्रों में फैलता रहता है, जिससे हर ओर गंदगी दिखाई देती है। इसे लेकर निगम के विभिन्न वार्डों के लोग लगातार नगर निगम में शिकायत भी भेज रहे हैं। पर इन पर कार्रवाई के नाम पर केवल कोरम पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के लोगों की कुछ प्रमुख शिकायतें
निगम मेें शिकायत निस्तारण स्थिति
सिविल लाइन में एसएसपी ऑफिस के सामने कूड़ा पड़ा हुआ है। अब तक कार्रवाई नहीं।
आलमगिरी गंज शीरामंडी के पास सड़क किनारे जमा कूड़ा आज तक नहीं उठा कूड़ा
कटराचांद खां में एक निजी स्कूल के सामने गली में कूड़े का उठान नहीं निस्तारित नहीं
शांति विहार वार्ड नंबर 12 के एक निजी स्कूल के सामने लगा कूड़े का ढेर निस्तारित नहीं
मणिनाथ के शिव मंदिर के पीछे मंदिर के प्लाट में कूड़ा का ढेर कार्रवाई नहीं
एकता नगर कॉलोनी स्थित पार्क में कूड़े का लगा ढेर कार्रवाई नहीं हुई।
रामपुर बाग में अशोक किरन अस्पताल वाली गली के पास कूड़े का ढेर कार्रवाई नहीं
इसके अलावा चौपला मोड़ जीजीआईसी स्कूल के पास कूड़े का ढेर कार्रवाई नहीं
एकता नगर कॉलोनी में ज्ञान स्कूल के पास कार्रवाई नहीं
सैदपुर हाकिंस क्षेत्र में बड़ी मस्जिमद के पीछे सड़क पर कूड़े का ढेर कार्रवाई नहीं
बिहारीपुर कहरवान में मकान संख्या 312 के आगे कूड़े का ढेर कार्रवाई नही
31 मार्च तक कूड़ा निस्तारण केंद्र ना लगाया तो नगर आयुक्त देंगे हर दिन 50 हजार का जुर्माना
कूड़ा निस्तारण के अभाव में शहर में पसरी गंदगी के बीच एनजीटी और शासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि बरेली में 31 मार्च तक कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बनाया जाता है तो नगर आयुक्त को हर दिन 50 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना देना होगा। इसे लेकर पिछले दिनों नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, फरीदपुर में सथरापुर गांव के पास एक जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह हवाई अड्डे से दस किलोमीटर दूर, जलापूर्ति श्रोतों से 200 मीटर दूर और राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली शाहजहांपुर से 400 मीटर की दूरी पर है। जमीन के आसपास कोई आबादी भी नहीं है। इस जमीन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली विकास प्राधिकरण व एयरफोर्स स्टेशन से एनओसी मांगी गई है। उम्मीद है जल्द ही इस भूमि पर नया वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में अभी भी कई घरों से लोग कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। यह एक ऐसा काम है जिस पर फाइन भी लगाया जा सकता है। जिन क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है वहां लोग इन एजेंसियों को ही कूड़ा दें। वहीं बचे हुए वार्डों में एक महीने के अंदर कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed