फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganpati will sit in the house of committees postponed

समितियों के आयोजन स्थगित घरों में ही विराजेंगे गणपति

Sat, 22 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ganpati will sit in the house of committees postponed
गणेश प्रतिमा की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कोरोना महामारी के चलते गणेश महोत्सव आयोजन समितियों ने इस बार आयोजन स्थगित कर दिए हैं। सभी लोग घर पर ही गणपति को विराजमान करेंगे। प्रशासन की अनुमति मिलने पर मूर्तियां रामंगगा नदी में विसर्जित की जा सकेंगी।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गणेश महोत्सव में गणपति भक्तों की काफी भीड़ होती है। श्री गणेश महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय भटनागर और सचिव अमित सक्सेना ने बताया कि प्रशासन से हुई वार्ता के बाद कोई भी आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है। अबकी बार घर पर ही गणपति को विराजमान करके पूजा अर्चना की जाएगी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने पर मूर्तियां रामगंगा नदी में विसर्जित की जा सकेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मराठा बुलियान एसोसिएशन और श्री गणेश महोत्सव समिति भी हर साल गणेशोत्सव धूमधाम से मनाती आई है। हालांकि उनकी ओर से इस बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि हर साल महाराष्ट्र के सागली जिले से प्रतिमाएं मंगाई जाती थीं। महाराष्ट्र से ही बैंड भी आता था, लेकिन इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग गणेश जी का पूजन घरों में ही सीमित संख्या में करेंगे। कोरोना संकट टलने के बाद अगले साथ गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले शहर में रहने वाले मराठा परिवारों ने यह उत्सव शुरू किया था, धीरे-धीरे कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी जुड़ते चले गए। अब गणेश महोत्सव ने भव्य आयोजन का स्वरूप ले लिया है। आयोजन समितियों के पंडाल न लगने से इस साल गणेश जी की बड़ी मूर्तियां भी नहीं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed