{"_id":"67b4e550162329537f08e436","slug":"gangster-sachin-saini-shot-in-leg-in-encounter-arrested-along-with-his-associate-bareilly-news-c-4-lko1064-583305-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में गैंगस्टर सचिन सैनी के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में गैंगस्टर सचिन सैनी के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। इज्जतननगर थाना पुलिस की सोमवार रात मल्हपुर पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंगस्टर सचिन सैनी उर्फ चुटकुला और उसके साथी अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। बदमाशों के तीन साथी मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इज्जतनगर चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सोमवार आधी रात को वह टीम के साथ मल्हपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी कलापुर पुलिया की ओर से दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर डंडे से वार कर दिया और बाइकों को बिथरी चैनपुर नहर की ओर दौड़ा दिया। इससे चौकी इंचार्ज अनूप सिंह और कांस्टेबल राजेश कुमार घायल हो गए।
पुलिस टीम ने थाने को सूचना दी और बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। इधर, थाने की सरकारी जीप से बाइक सवारों को आगे से घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी उर्फ चुटकुला के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। सचिन की बाइक पर ही बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला का रहने वाला अभिषेक चौधरी भी बैठा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके पास से पुलिस ने 32 बोर का तमंचा, कारतूस, 3,900 रुपये, दो मोबाइल फोन, एक डंडा और चोरी की एक बाइक बरामद की है। मौके से भागे इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ 11, कैंट थाना क्षेत्र के बारी नगला निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ सात और कैंट थाना क्षेत्र के ही अमरिया निवासी सुनील के खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सदर हवालात की सरिया काटकर साथी संग भाग गया था सचिन
गैंगस्टर सचिन सैनी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे फरवरी 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसे 23 फरवरी 2024 को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव भी उसके साथ था। दोनों सदर हवालात की खिड़की की सरियां काटकर फरार हो गए थे। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद सचिन सैनी को नौ मार्च 2024 और अंकित यादव को 25 मार्च 2024 को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों जमानत पर चल रहे थे। अभिषेक के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
--
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद सचिन सैनी और अभिषेक चौधरी नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में सचिन सैनी के दाहिने पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक चौकी इंचार्ज और एक सिपाही घायल हुए हैं। दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। - देवेंद्र कुमार, सीओ तृतीय