{"_id":"67be2178c491dad0550b3ea4","slug":"gangster-action-against-salim-majhale-nabi-and-nanhe-veer-bareilly-news-c-4-lko1064-588110-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सलीम, मझले, नबी और नन्हे वीर केे खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सलीम, मझले, नबी और नन्हे वीर केे खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों की चेन पुलिंग कर यात्रियों से छिनैती और लूटपाट करने वाले गैंगस्टर सलीम, मोहम्मद नबी उर्फ नन्हे वीर, मोहम्मद नबी और मझले उर्फ हैदरअली के खिलाफ जीआरपी ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सलीम गिरोह का सरगना है। बरेली समेत रामपुर, शाहजहांपुर और पीलीभीत में इनके खिलाफ तमाम मामले दर्ज हैं।
पिछले दिनों आउटर पर ट्रेनों की चेन पुलिंग कर यात्रियाें से लूटपाट के मामले सामने आए थे। बरेली में शाहजहांपुर और रामपुर आउटर पर दो ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोकने के बाद कई यात्रियों को निशाना बनाया गया था। आरोपियों को जीआरपी जेल भेज चुकी है। अब जीआरपी ने पीलीभीत के थाना पूरनपुर के करीमगंज निवासी सलीम, मोहम्मद नबी उर्फ नन्हे वीर, मोहम्मद नबी और पीलीभीत के थाना पूरनपुर के अहमदनगर निवासी मझले उफ हैदर अली के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सलीम के खिलाफ मुरादाबाद, बरेली और रामपुर जीआरपी में 14, मोहम्मद नबी उर्फ नन्हे वीर के खिलाफ 12, मोहम्मद नबी के खिलाफ 17 और मझले उर्फ हैदर के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। संवाद