फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster Act will be imposed on accused Shashikant-Suryakant in Budaun

चिटफंड कंपनी घोटाला: आरोपी शशिकांत-सूर्यकांत पर लगेगा गैंगस्टर, बदायूं-बरेली में दर्ज हैं नौ मामले

Sat, 12 Sep 2026 11:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

बदायूं में करीब 35 हजार लोगों से आठ सौ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत मौर्य पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। दोनों भाई चिटफंड कंपनियों के जरिये ठगी के आरोप में जेल में हैं।

विज्ञापन
Gangster Act will be imposed on accused Shashikant-Suryakant in Budaun
सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में चार चिटफंड कंपनियां खोलकर करीब 35 हजार लोगों से आठ सौ करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में जेल भेजे गए सगे भाइयों सूर्यकांत व शशिकांत मौर्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इससे पहले इनके विरुद्ध बदायूं में दर्ज सभी पांच केसों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अभी दो केस में चार्जशीट लगनी शेष है। 

विज्ञापन


एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों पर बदायूं में पांच और बरेली में चार केसों सहित कुल नौ केस दर्ज हुए थे। इसमें कोतवाली में दर्ज तीन केसों में विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। कोतवाली में जुलाई माह में दर्ज केस व एक अन्य केस में विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने के बाद दोनों मामलों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। इसके बाद दोनों भाइयों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सात सितंबर को बदायूं पुलिस ने एसटीएफ गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर दोनों सगे भाइयों को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने दोनों से लैपटॉप, डायरी के साथ अन्य उपकरण बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी 
बदायूं के अशोक सम्राट नगर निवासी शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य ने शहर के जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड रजिस्टर्ड, अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। इसी के साथ दोनों ने बरेली के कटरा चांद खां में अमर ज्योति रुहेलखंड और अमर ज्योति हायर परचेज नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। ठगी करने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। हाईकोर्ट में खुद को दिवालिया घोषित कराने की भी कोशिश की थी। 

बरेली पुलिस ने दाखिल किया बी वारंट 
अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत को बी वारंट पर बरेली लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। संभवत: सोमवार को इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले पुलिस तीसरे भाई श्रीकांत, सूर्यकांत की पत्नी अर्चना मौर्य और विशुकांत की गिरफ्तारी में लगी है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उत्तराखंड में आरोपियों की संपत्तियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed