फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangs for stealing diesel from railway tankers busted, two arrested

रेलवे टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gangs for stealing diesel from railway tankers busted, two arrested
फोटो..
विज्ञापन

रेलवे टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
- रामगंगा स्टेशन पर ट्रेन से चोरी 190 लीटर डीजल बरामद, दो साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रेलवे टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सुभाषनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 190 लीटर डीजल बरामद हुआ है। उनके दो साथी मौके से भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात अंगूरी टांडा निवासी तालिम उर्फ मत्तू और सद्दाम को रामगंगा से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार केन में 190 लीटर डीजल बरामद हुआ। इस दौरान उनके दो साथी अंगूरी टांडा निवासी खुर्शीद और चिराग भाग गए। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी की रात आंवला डिपो में डीजल उतारने के बाद बरेली की ओर आ रहे रेलवे टैंकर रामगंगा स्टेशन पर रुके थे। इसी दौरान उन्होंने पाइप लगाकर चार केनों में करीब 190 लीटर डीजल निकाल लिया और उसे पुल के पास ही पालेज में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। बृहस्पतिवार रात वे लोग डीजल की केनें वहां से निकालकर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं चोरी
इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक आरोपियों ने इससे पहले दो बार और डीजल चोरी करना स्वीकार किया है लेकिन वे तब पकड़े नहीं गए। उन्होंने बताया कि वैगन से डीजल उतरने के बावजूद उसमें कई लीटर डीजल बचा रह जाता है। इसे यह गिरोह पाइप लगाकर चोरी कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रुपये लीटर सस्ता बेचते थे डीजल
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आसपास के ट्रैक्टर और इंजन वाले उनके ग्राहक हैं। जब भी वे लोग डीजल चोरी करके लाते थे तो इन्हीं लोगों को पांच रुपये लीटर सस्ता बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed