फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ganga snaan

पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर किया पूजन

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganga snaan
कछला घाट पर डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट शुक्रवार को भी आस्था से सराबोर रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घाट पर पूजन किया। पुरोहितों से रक्षासूत्र बंधवा कर अधिकतर ने त्योहार मनाया। आश्रमों में भी त्योहार को लेकर भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

पूर्णिमा और रक्षाबंधन दो दिन का होने की वजह से गंगाघाट पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई थी लेकिन शुक्रवार तड़के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की वजह से घाट पर काफी भीड़ रही। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया फिर घाट पर पूजन किया।
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद पुरोहितों से मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया। पुरोहितों ने यजमानों को रक्षासूत्र भी बांधा। घाट के आसपास आश्रमों में भी त्योहार मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। आश्रमों में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर भी स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पूजन किया। पुरोहित हरीओम शास्त्री ने बताया कि पूर्णिमा के दिन ही बहनें त्योहार मनातीं है, सो घाट पर महिलाओं की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुल के पास टेंपो पलटने से चार श्रद्धालु घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस चौकी और पुल के बीच स्नानार्थियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और उसके परिजन कछला में उपचार कराकर चले गए लेकिन गंभीर रूप से घायल बहादुरगंज मोहल्ला निवासी रामऔतार (60) और कासगंज जिले में गंगागढ़ निवासी मुकेश (16) पुत्र सुखपाल को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टेंपो मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed