फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gang rape in rampur

रामपुर ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 11 Jan 2022 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
gang rape in rampur
बरेली। शाही क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला को चार लोग नशा देकर रामपुर ले गए जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की ओर से एडीजी कार्यालय में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक 17 दिसंबर को उसका एक परिचित तीन लोगों के साथ आया और उसे बातों में फंसाकर शीशगढ़ ले गया। वहां चाय में कुछ नशे की चीज पिलाकर उसे रामपुर के एक गांव ले गए। वहां दो दिन तक उसे बंधक रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि तीन जनवरी को चारों आरोपी उसे बेचने की योजना बना रहे थे। यह बात सुनने के बाद मौका पाते ही वह भाग निकली। उसके जेवरात और नकदी भी आरोपियों ने छीन ली।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि घर आने के बाद शिकायत लेकर शाही थाने गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को उसने एडीजी कार्यालय में शिकायत की। एडीजी राजकुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत आई है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed