{"_id":"692bf5631508322acf0c10c4","slug":"gang-of-porters-accused-of-murdering-a-parcel-contractor-is-registered-in-the-police-records-in-bareilly-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्सल ठेकेदार की हत्या के आरोपी कुलियों का गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज, नौबत यादव है सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्सल ठेकेदार की हत्या के आरोपी कुलियों का गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज, नौबत यादव है सरगना
Sun, 30 Nov 2025 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:32 PM IST
सार
बरेली में पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या के आरोपी कुलियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी का गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गैंग लीडर मुख्य आरोपी नौबत यादव है।
विज्ञापन
आरोपी नौबत यादव, संतोष मौर्य और दिनेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर शाम को भीड़ के बीच पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी कुली नौबत यादव का गैंग एसएसपी अनुराग आर्य ने घोषित कर दिया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर निवासी नौबत यादव कुली था। उसने अपने साथी पीलीभीत के मूल निवासी व इन दिनों बारादरी के खुर्रम गौंटिया निवासी दिनेश यादव और बारादरी के ही नवादा शेखान निवासी संतोष मौर्य के साथ मिलकर 11 फरवरी को सेटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अनुज के भाई प्रतापगढ़ जिला निवासी अतुल पांडेय ने बारादरी थाने में आरोपी कुलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विवेचना में कुली राजन, कामते, नन्हे, वायू, उनरार व सुनील कश्यप की भूमिका हत्या के दौरान नहीं पाई गई तो उनका नाम चार्जशीट से निकाल दिया गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण के बाद एसएसपी ने गैंग चार्ट घोषित कर दिया। पुलिस अब इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन