फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gandgi

सिस्टम बेहालः दीवाली पर घर चमचमाएंगे पर मोहल्ले गंदगी से बजबजाएंगे

Wed, 16 Oct 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
gandgi
बदायूं। दिवाली नजदीक है। त्योहार पर हर कोई अपने घर की साफ-सफाई करके गंदगी को बाहर निकालता है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन है जिसे शहर की बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। यूं तो शहर का कोई मोहल्ला या फिर स्थान अछूता नहीं बचा है, जहां गंदगी के ढेर न मिल जाएं, या फिर सड़कों पर गंदगी न फैली हो, लेकिन कुछ स्थानों पर तो हाल बहुत ही बुरा हो चुका है। यहां कई कई दिनों से कूड़ा उठाया नहीं जा रहा, साथ ही शहर के अन्य स्थानों से लाकर कूड़ा यहां डाला जा रहा है। पथिक चौक व शिवपुरम में लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। पालिका के इस रवैये से लोगों में खासी नाराजगी भी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री हैं। ऐसे में शहर की जनता को जनसमस्याओं से निजात मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन पालिका प्रशासन को न मंत्री का डर है और न ही मंगलवार को जिले की कमान संभालने वाले नए डीएम का। शहर में गंदगी एक स्थायी समस्या बन चुकी है। भले ही देश में स्वच्छता अभियान चल रहा हो, लेकिन इस अभियान के बाद भी लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर में अनेक स्थान ऐसे हैं जो पूरी तरह से डलावघर बन चुके हैं। सड़कों पर फैली गंदगी से हर किसी को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पथिक चौक में गंदगी का जो नजारा है, उसके पास से गुजरने वाला हर कोई व्यक्ति पालिका प्रशासन को कोसते थक नहीं रहा है। यहां कूड़े का ढेर सड़क के बीच आ गया है। लोगों का कहना है कि जब मंत्री शहर के हैं तब यह स्थिति है। आसपास के लोगों का कहना है कि गंदगी को कई दिनों तक उठाया तक नहीं जाता है। लिहाजा, मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में जानलेवा संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरम के लोग गंदगी के कारण बेहद परेशान हैं। लोगों ने कहा कि सड़क पर लगे गंदगी के ढेर और उनसे उठने वाली दुर्गंध के कारण सांस लेना भी दुश्वार है। गंदगी के ढेर में आवारा जानवर भी हर वक्त विचरण करते रहते हैं। कई शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। अब तो वे शिकायत करने भी नहीं जाते। लोगों ने कहा कि अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे तो स्वच्छता अभियान का मजाक भी उड़ाया जा रहा है।
यह अलग बात है कि निवर्तमान डीएम दिनेश कुमार सिंह आम जनता के दिलों में बस गए थे, लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन जरूर उनके कार्यकाल में काफी परेशान रहा। वजह थी कि उन्होंने पालिका की अकर्मण्यता को देखते हुए शहर की जनता को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कई सेक्टर में शहर को बांट दिया था और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी, लेकिन अब उनका यहां से तबादला हो जाने के बाद पालिका प्रशासन अब पूरी तरह से फिर से लापरवाही पर उतर आया है।

दो जेसीबी नगर पालिका के पास है, एक में तकनीकी कमी आ गई है, जिस कारण वह खराब हो गई है। एक ही जेसीबी बची है। ऐसे में उसी से सभी प्वांइटों से कूड़ा उठवाया जा रहा हैं, इस वजह से कुछ जगहों पर हो सकता है कि कूड़ा उठने में देर हुई होगी, लेकिन बुधवार सुबह उन जगहों से भी कूूड़ा उठवा दिया जाएगा।
- राजीव मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed