फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Game on paper... pile on the field

Bareilly News: कागजों पर खेल... मैदान पर ढेर

Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Game on paper... pile on the field
बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 से खेल कैलेंडर में शामिल किए गए नौ नए खेल कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एक साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद इन नए खेलों को सिखाने के लिए शहर में एक भी प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। यह बड़ी चुनौती है, क्योंकि योग्य प्रशिक्षकों के बिना विद्यार्थी इन खेलों में महारथ नहीं हासिल कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विविधता का अहसास कराकर उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों से जोड़ना है। सेपकटाकरा और कुराश जैसे खेलों को भी इसमें जगह दी गई है। इनमें भारत ने एशियाड में पदक भी जीते हैं। यह पहल सराहनीय है, लेकिन कोच के अभाव में इसकी सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला पहले से ही खेल प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। जिले के वित्तपोषित स्कूलों में सिर्फ 23 पुरुष और तीन महिला कोच ही तैनात हैं। जीआईसी में दो और जीजीआईसी में तीन प्रशिक्षकों की तैनाती है। ऐसे में नए खेलों को बढ़ावा देने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

ये खेल किए गए थे शामिल
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सेपकटाकरा, गतका, कलारीपयट्टू, कुराश, मलखंब, वुशु, शतरंज, योगासन और थांग-ता मार्शल आर्ट को कैलेंडर में शामिल किया गया है। ये खेल सिर्फ भारत के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों से भी लाए गए हैं। कलारीपयट्टू केरल की एक प्राचीन युद्ध कला है, जबकि थांग-ता मणिपुर का मार्शल आर्ट है। कुराश उज्बेकिस्तान का पारंपरिक खेल है। अंडर-14, 17, 19 बालक और बालिका वर्ग में जिला व राज्य स्तर पर इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विभाग की ओर से कैलेंडर में नए खेल जोड़े तो गए हैं, लेकिन अभी यह तीन साल के लिए ट्रायल पर चलाए जा रहे हैं। - नईम अहमद, मंडलीय क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed