फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gajanan, the destroyer of obstacles, is present in homes and pandals.

Bareilly News: घरों-पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गजानन

Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gajanan, the destroyer of obstacles, is present in homes and pandals.
शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल
मीरगंज/शीशगढ़/फरीदपुर/हाफिजगंज। क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। घर-घर मिठाइयां बनीं और जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों ने यह संदेश दिया कि एकता और सद्भाव से ही समाज प्रगति कर सकता है। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। शीशगढ़ कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से महंत मुरारी लाल राठौर के संरक्षण में गणेश प्रतिमा के साथ कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रमोद देवल, लक्ष्मी देवल, जसवंत राठौर, ठाकुर शिव कुमार, प्रदीप कठेरिया, अरविंद कठेरिया, संजय राठौर आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बे में लाइन पार मठिया काली माता मंदिर में कृष्ण कुमार चौधरी ने भक्तों के साथ मिलकर गणेश जी की स्थापना हवन पूजन विधि के साथ की। इस तरह काली माता के मंदिर, अग्रवाल सभा भवन में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया गया। प्रभु को छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया। अग्रवाल सभा भवन में सौरभ अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजगंज में भी बैंड-बाजों के साथ जगह-जगह शोभायात्रा निकालकर बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी ,उषा द्विवेदी, मयंक गुप्ता, शीतल द्विवेदी, राजू गंगवार, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
--
शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल

फतेहगंज पूर्वी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मां ललिता देवी मंदिर, साहूकारा के मठ मंदिर सहित कस्बे के अलग -अलग मंदिरों से मूर्तियों को एकत्र कर शोभायात्रा निकाली गई। दोनों जगहों पर मूर्ति स्थापना के दौरान राजश्री ग्रुप के एमडी रिषभ बंसल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, नगर पंचायत चेयरमैन संजय पाठक ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्री गणेश आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद चक्रवर्ती, एडवोकेट संजीव शर्मा, संचालक रवीन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रवि मिश्रा, मयंक त्रिवेदी, प्रमोद राठौर, महेश राठौर आदि मौजूद रहे। जगह-जगह निकली शोभायात्रा में बाल गणेश अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, पर्व गोयल, सुधांशु अग्रवाल, सुमंग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
--
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
नवाबगंज/शाही/सेंथल/बहेड़ी/अलीगंज। नवाबगंज के डाकखाने के पास से श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रिंस गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, शनि गुप्ता, राजीव राठौर, अंकित गुप्ता, आलोक गुप्ता, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। शाही के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर एवं नेहरू नगर वार्ड के शिव मंदिर पर गणेश प्रतिमा को लाकर पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू किया गया। सेंथल में सुदामा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके अलावा कस्बे के विभिन्न परिवारों ने भी अपने घरों पर भगवान गणेश की स्थापना की। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक लेखराज मौर्य, राजा रस्तोगी, बबलू सैनी, राकेश गुप्ता, राजेंद्र कश्यप, मुनीश जोशी, अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, राजीव गुप्ता, हरिशंकर मौर्य, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।
बहेड़ी में सराफा बाजार स्थित राकेश मराठा के निवास पर गणपति पूजन के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, केशव पुरम स्थित शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। अलीगंज में गणेश उत्सव की धूम रही। मंदिरों, पंडालों और घरों में भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की। कस्बा व क्षेत्र के मंदिरों में पहले से विराजमान गणपति की विशेष सजावट की गई। सिरौली में हरिबाबा धाम से शुरू हुई शोभायात्रा कालेज मार्केट आदि जगहों से होते हुए साहूकारा में गंगा मंदिर धाम पहुंची। इसमें डांडिया नृत्य तथा मनोहारी भगवान की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में अनमोल रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, संदीप गौड़, संजीव चौहान,मोहित गुप्ता,रामपाल मोर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
घर-मंदिरों में विराजे गजानन, पूजा-अर्चना संग लगाया मोदक का भोग

आंवला। गणेश चतुर्थी पर कस्वे के मंदिरों में भी उत्सव मनाया गया। कहीं छप्पन भोग लगाया गया तो कहीं फूलबंगला सजाया गया। देर शाम तक गणपति के दर्शन के लिए भक्त उमड़ते रहे। मोहल्ला घेर सिताबराय में पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना के आवास के बाहर एवं कालीधाम मंदिर परिसर में गणेश जी के भव्य पंडाल सजाए कर गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान भक्तों ने भजन कीर्तन किए और सामुहिक आरती की। संवाद

--
श्री गणेश महोत्सव के शुभारंभ से कस्बे में उत्साह

बिशारतगंज। बुधवार रात कस्बे के पुराना बाजार इलाके में दो स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। सतीश साहू के घर पर सजे पंडाल में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बाबा शंकर दास, विकास, विशाल साहू, पूर्व चेयरमैन सूरज पाल मौर्य, सुजीत साहू, विमल, दिनेश, मुन्ना, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed