फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fsda

सस्ते के चक्कर में देसी के बजाए धड़ल्ले से बिक रहा नेपाली तेल

Sat, 25 Jan 2020 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
fsda
एफएसडीए की लापरवाही से नियम कायदे पर व्यापार कर रहे तेल व्यापारी परेशान, तस्करी वाले मौज में
विज्ञापन

बरेली। मिलावट और घटतौली के साथ अब विदेशी खाद्य तेल का खेल बाजार में खुले आम चल रहा है। लंबे समय से चल रहे इस कारोबार से खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) भी अनभिज्ञ था। इसके साथ ही नेपाल से आयातित खाद्य तेल इस्तेमाल करने में कितना सुरक्षित है इसका आभास विभागी अफसरों को नहीं है। श्यामगंज मंडी में लगे छापों के बाद सैंपलिंग हुई है, इसकी लैब रिपोर्ट दो सप्ताह से पहले आना संभव नहीं है। जबकि कारोबार हजारों टन नेपाली तेल खपा चुके हैं।
विदेशी खाद्य तेल में बड़ा मार्जिन यानी मुनाफा होने से आसानी यह कारोबार गली-गांव तक अपनी पहुंच बना चुका है। इससे लोकल उत्पाद बाजार तीस प्रतिशत ही रह गया है। यानी 70 प्रतिशत से ज्यादा बाजार पर नेपाली खाद्य तेल छाया हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि बड़े स्तर पर नियोजित तरीके भारतीय अर्थ व्यवस्था को चौपट किया जा रहा है। मुनाफाखोरों ने ऐसी स्थिति कर दी है कि मंडी से छोटे-छोटे उत्पादक धीरे-धीरे कारोबार से आउट होने की स्थिति में आ चुके हैं। उधर, सस्ते के चक्कर में नेपाली खाद्य तेल धड़ल्ले बिक रहा है।
विज्ञापन

रिटेलर बताते हैं कि उन्हें 50 रुपये तक आसानी से बच जाते हैं जबकि लोकल ब्रांड में बमुश्किल दस रुपये की बचते हैं। लेकिन नेपाली तेल कितना सुरक्षित है और उस पर लगे लेबल के अनुसार उत्पाद है या नहीं यह सब उनका सिरदर्द नहीं है। विदेश से जब तेल आ रहा है तो ठीक ही होगा। इसे चेक करने आदि की जिम्मेदार संबंधित सरकारी विभागों की होती है। दुकानदारों ने बताया कि नेपाली तेल में मार्जिन इतना है कि लोकल उत्पादक उस दर पर सप्लाई नहीं दे सकता है। इसलिए गली-गांव तक विदेशी तेल उपभोक्ताओं में अपनी घुसपैठ बना चुका है। ग्राहक भी सस्ता खाद्य तेल मांगता है। उसे यह पता नहीं होता है कि सस्ते की चक्कर क्या खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed