फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fsda

एफएसडीए टीम नहीं जागी, एसडीएम ने चलवाया अभियान

Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
fsda
आंवला/ नवाबगंज। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभी तक शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू नहीं किया है। इससे बाजार में मुनाफाखोरों की मौज है। इससे इतर आंवला और नवाबगंज एसडीएम ने अपने स्तर से मिलावट और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। दो तहसीलों में चले अभियान से कारोबारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर में हुई छापामारी के दौरान एक दुकान से मुनक्का और सिंघाड़े आटे के सैंपल लिए। टीम के आने की भनक लगने पर ज्यादातर व्यापारी दुकानें बंद कर बाग गए। टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन भी बरामद कर जब्त कर ली।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसीलदार प्रदीप रमन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवती प्रसाद के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर दुर्गेश किराना स्टोर पर छापा मारा। टीम ने यहां से मुनक्का और सिंघाड़े के आटे का सैंपल भरा। मुकेश की किराना दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। छापामारी कार्रवाई में स्थानीय एफएसडीए टीम भी शामिल रही। टीम में डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. गोविंद कुमार, हलका लेखपाल जयेंद्र कुमार आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापामारी की गई है। मुनक्का और सिंघाड़े के आटे का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।
- भगवती प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

पॉलिथीन मिलने पर एसडीएम ने 60 हजार जुर्माना वसूला
आंवला। उप जिला अधिकारी की मौजूदगी में स्थानीय बाजार में किराना और मिठाई की दुकानों छापामार टीमों ने नमूने भरे और प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूला। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में जब अभियान चलवाया तो उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, मसकूर खां, संजय गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। इसके बावजूद अभियान जारी रखा। टीम ने सरगम रोड पर रवि किराना स्टोर और न्यूज प्रोविजन स्टोर से किशमिश का नमूना लेने के अलावा पांच-पांच किलो पॉलिथीन मिलने पर 25-25 हजार और विमल किराना स्टोर से दस हजार रुपये जुर्माना वसूल कर नगर पालिका खाता में जमा कराया। क्वालिटी स्वीट हाउस से मीठी चटनी, खोया और किशमिश के नमूने लिए। टीम में केपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, चौकी दंचार्ज देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।


मोदी और योगी का स्वच्छ भारत का सपना साकार करने में बाधक बनी प्रतिबंधित पालीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर होगी और मिलावटखोरा बख्शे नहीं जाएंगे। व्यापारियों का विरोध करना उनका अपना अधिकार है। - अरुण कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed