{"_id":"658f0a6ea1559b2cc904cf9c","slug":"frustrated-after-missing-her-exam-girl-student-tried-to-jump-from-bridge-in-bareilly-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: परीक्षा छूटने से निराश छात्रा ने की पुल से कूदने की कोशिश, पुलिस और राहगीरों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: परीक्षा छूटने से निराश छात्रा ने की पुल से कूदने की कोशिश, पुलिस और राहगीरों ने ऐसे बचाई जान
Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
सार
छात्रा की मां ने बताया कि उसकी हाईस्कूल की छमाही परीक्षा चल रही हैं। वह देरी से परीक्षा में पहुंची थी, तो उसे बैठाया नहीं गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाईस्कूल की छमाही परीक्षा छूटने से क्षुब्ध एक छात्रा ने चौपुला पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। यातायात पुलिस के दरोगा व राहगीरों ने उसकी जान बचाकर उसे मां के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मां के साथ ही रहती है। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर चौपुला पुल पर पहुंची, वहां उसने पुल से कूदने के लिए पैर नीचे किए। इससे पहले कि वह कूद पाती, यातायात पुलिस के उप निरीक्षक मनीष दुबे और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और रेलिंग से उतार लिया। इस दौरान उसी की कॉलोनी का एक व्यक्ति वहां आ गया।
विज्ञापन
उसने पुलिस से कॉल कराकर उसकी मां को बुला लिया। सुभाषनगर थाना के चीता बाइक के सिपाही भी आ गए। उन्होंने छात्रा को उसकी मां के साथ भेज दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रा की मां ने बताया कि उसकी हाईस्कूल की छमाही परीक्षा चल रही हैं। वह देरी से परीक्षा में पहुंची थी, तो उसे बैठाया नहीं गया। इस वजह से वह तनाव में थी और उसने जान देने की कोशिश की। उसे समझा दिया गया है।
विज्ञापन