{"_id":"5729086f4f1c1baa1d5ccefc","slug":"fruit-vegetable-market-committee-s-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":" फल सब्जी मंडी समिति में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल सब्जी मंडी समिति में पानी का संकट
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 04 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी के कारण थोक फल सब्जी मंडी परिसर में ग्राहक, किसान और आढ़ती पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। मंडी में बना एक प्याऊ बंद पड़ा है। मंडी प्रशासन इसे चालू कराने की जगह तुड़वाने पर उतारू है। इस मामले में सचिव ने आढ़त एसोसिएशन को एक नोटिस भी जारी कर दिया है।
थोक फल सब्जी मंडी कारोबार संगठन ने दो वर्ष पहले पेयजल किल्लत दूर करने के लिए जनहित में एक प्याऊ बनवाया था। तत्कालीन उपनिदेशक मंडी ने बिजली कनेक्शन जारी करा दिया। मंडी प्रशासन ने पानी सप्लाई के लिए समर्सिबल और आरओ भी लगवाया। पानी निकासी व्यवस्था नहीं होने से प्याऊ पिछले दिनों से बंद था। अप्रैल में गर्मी बढ़ने पर कारोबारी फिर चालू कराने के लिए सक्रिय हुए तो मंडी सचिव ने मिलन वेजीटेबिल फ्रू ट मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष को नोटिस जारी कर प्याऊ तोड़ने के निर्देश दिए, ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सचिव कार्यालय से नोटिस मिलते ही अध्यक्ष शुजा उर रहमान ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी है। बताया जाता है कि फरवरी माह में डीएम ने मंडी परिसर में हो रही राजस्व चोरी रोकने के लिए दो दिन तक छापा लगवाया था। इसलिए मंडी सचिव ने कुछ आढ़तियों को निशाने पर लिया है।
‘मंडी परिसर में प्याऊ विभागीय खर्चे पर बना है। पानी निकासी नहीं होने से प्याऊ बंद है। जनहित में इसे चालू करने के प्रयास होंगे और सचिव कार्यालय से जारी कथित नोटिस मामला भी सुलझाएंगे।’
विज्ञापन
- शिव पूजन यादव, उपनिदेशक मंडी