फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fruit baskets become expensive during wedding season, pockets are getting loose

Bareilly News: सहालग सीजन महंगी हुई फलों की टोकरी, जेब हो रही ढीली

Thu, 08 May 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fruit baskets become expensive during wedding season, pockets are getting loose
कोल्ड स्टोर से मंडी में आने वाले फलों के दाम ज्यादा
विज्ञापन


बरेली। सहालग का सीजन आते ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। थोक बाजार में तो दाम फिर भी नियंत्रित हैं, खुदरा बाजार में मनमानी हावी है। जो फल कोल्ड स्टोर से आ रहे हैं, उन पर महंगाई और ज्यादा है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
हिंदुओं के साथ ही इन दिनों मुस्लिमों में भी सहालग हैं। ऐसे में फलों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो रही है। सामान्य दिनों में फलों की जो टोकरी 800 से 1000 रुपये में तैयार होती थी, उसके दाम 1200 से 1500 तक पहुंच गए हैं। 160 रुपये किलो तक बिकने वाला सेब 200 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह से संतरे के दाम में भी तेजी आई है। संवाद
विज्ञापन

--------------

थोक में कम फुटकर में दाम दोगुना
शहामतगंज सहित अन्य बाजारों में फलों के दाम में तेजी है। डेलापीर में दाम फिर भी नियंत्रित हैं। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि अभी कई फलों का सीजन नहीं है। ये फल कोल्ड स्टोर से आ रहे हैं। इस वजह से भी दाम ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------



- डेलापीर मंडी में फलों के दाम ठीक है। फुटकर में फल बेचने वाले दुकानदार अपने हिसाब से दाम तय करते है। - सुब्हान खान, फल विक्रेता, डेलापीर मंडी

- मंडी में फल खरीदने आया था, लेकिन दाम बहुत अधिक बता रहे हैं। अब डेलापीर मंडी में जाकर फल खरीदने होंगे। - प्रदीप मौर्य, ग्राहक



------------

फलों के दाम

फल थोक फुटकर
सेब - 130 200
अंगूर - 60 100

संतरा - 90 160

खरबूजा - 25 45
पपीता - 22 40
आड़ू - 45 80

केला - 33 60 (प्रति दर्जन )

नोट- सभी फलों के दाम प्रति किलो, फुटकर फलों के दाम मोहल्लों के अनुसार अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed