{"_id":"6adbd0b2fa14a56c2e024875","slug":"frontal-leaders-could-not-meet-akhilesh-again-a-rift-in-sp-bareilly-news-c-4-bly1015-994442-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अखिलेश से नहीं मिल सके फ्रंटल नेता, सपा में फिर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अखिलेश से नहीं मिल सके फ्रंटल नेता, सपा में फिर रार
विज्ञापन
बरेली। बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान बृहस्पतिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत सौ नेता मिले। मुलाकात से वंचित फ्रंटल संगठन के नेताओं ने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट पर नाराजगी जताई। इससे पार्टी में अंदरूनी रार सामने आ गई।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर ने लिखा कि छोटे कार्यकर्ताओं को सिर्फ धरना प्रदर्शन के दौरान आगे रखा जाता है। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने की बारी आती है तो उन्हें पीछे कर देते हैं। यहां पहचान सिर्फ बड़ी गाड़ी और बड़े चेहरों से होती है। रेहान कुरैशी ने लिखा है कि अक्सर छोटे कार्यकर्ता भुला दिए जाते हैं। राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष उन्हें नहीं जानते। करीबियों के आगे सक्रिय कार्यकर्ता तब इन्हें याद नहीं आते। धीरज यादव ने लिख कि अब फोटो खिंचाने वाले और बड़ी गाड़ी वाले ही पदाधिकारी बन रहे हैं। पोस्टों पर प्रतिक्रिया भी समर्थन में मिले हैं।
मामले पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पहली बार पार्टी के प्रमुख सौ लोगों ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की। यह जनसभा नहीं, चेंजओवर था। फ्रंटल संगठन पार्टी की रीढ़ हैं। आगे जब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे, जो लोग रह गए हैं, उनकी मुलाकात कराएंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि प्रत्येक को एयरपोर्ट पर मिलाना संभव नहीं था। ब्यूरो