फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Front opened against city health officer

Bareilly News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Front opened against city health officer
बरेली। नगर निगम के हालात ठीक नहीं। अब कर्मचारियों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश के बीच मामला तूल पकड़ने लगा है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि डॉ. भानु को हटाएं या पूर्व में तैनात रहे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फिर तैनाती दें।
विज्ञापन

साल की शुरुआत में नगर निगम कर्मचारी संघ ने हड़ताल की थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। महापौर की मध्यस्थता पर हड़ताल खत्म हुई थी।
विज्ञापन

इसमें तय हुआ था कि डॉ. भानु से सभी सफाई कर्मचारियों, सफाई नायकों, चालकों का चार्ज हटाकर डॉ. संचित को दिया जाएगा। वहीं, अब डॉ. भानु पर कार्रवाई के बजाय उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पद से हटाकर डॉ. नैन सिंह को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कर्मचारी संघ ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि समझौते के विपरीत सीएमओ ने डॉ. भानु से सांठगांठ कर डॉ. संचित को हटाकर डॉ. नैन को तैनाती दे दी है। वह अपनी मर्जी से कर्मचारियों का शोषण करेंगे।

डॉ. भानु को निगम से हटाने के लिए शासन को तत्काल पत्र लिखा जाए। समझौते के मुताबिक डॉ. संचित शर्मा को दोबारा चार्ज दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर समस्त संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed