फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From today till May 13, six trains of Kanpur route will pass through Bareilly.

Bareilly News: आज से 13 मई तक बरेली होकर गुजरेंगी कानपुर रूट की छह ट्रेनें

Thu, 02 Apr 2026 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
From today till May 13, six trains of Kanpur route will pass through Bareilly.
कानपुर-लखनऊ रेलखंड में पटरियों की मरम्मत के कारण दो अप्रैल से 13 मई तक लिए गए मेगा ब्लॉक का फायदा बरेली के यात्रियों को होगा। इस दौरान दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाली छह ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर सेंट्रल होते हुए चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी। 20921 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के स्थान पर लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी का संचालन दो अप्रैल से 13 मई तक बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद होते हुए चलने वाली 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और एक, छह, आठ व 13 मई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, इटावा, दिल्ली, अंबाला, जम्मूतवी रूट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed