{"_id":"602ec0c98ebc3ee8f201f2aa","slug":"from-today-the-road-to-the-outpost-intersection-from-the-culvert-of-christians-is-closed-bareilly-news-bly437704547","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ईसाईयों की पुलिया से चौकी चौराहा जाने का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ईसाईयों की पुलिया से चौकी चौराहा जाने का रास्ता बंद
विज्ञापन
बरेली में उड़ रहे धूल के गुबार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम शुरू करेगा खोदाई, फिलहाल अगले दस दिन तक रास्ता बंद रखने का एलान
विज्ञापन
सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहा जाने के लिए पहले से जाम से जूझ रहे श्यामगंज-कालीबाड़ी से गुजरेगा ट्रैफिक
बरेली। शहर में सीवर ट्रंक लाइन बिछा रहा जल निगम शहरवासियों के लिए अब एक और नई मुसीबत पेश करने जा रहा है। शुक्रवार से ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे तक जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया जाएगा। सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब श्यामगंज-कालीबाड़ी के पहले से खुदे पड़े ऊबड़-खाबड़ रास्ते से अयूब खां चौराहा होते हुए पहुंचेगा। श्यामगंज में पहले से भीषण जाम लग रहा है लिहाजा आने वाले काफी दिनों तक शहरवासियों का मुसीबत झेलना तय हो गया है।
जल निगम के काम से शहर में लगातार नई-नई मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। जिन सड़कों को डेढ़-दो साल पहले खोदा गया था, उन्हें अब तक नहीं बनाया गया है। हाल ही में चौकी चौराहे से बियावानी चौराहे के बीच सड़क पर खोदाई की गई थी। कंपनी बाग से बियावानी चौराहे तक सीवर लाइन बिछाने के बाद करीब 15 दिन तक बंद रहे इस रास्ते को खोल दिया गया है। इसके बाद कंपनी बाग की तरफ से बियावानी चौराहा होते हुए मालियों की पुलिया पर ट्रैफिक निकलना शुरू हो गया है लेकिन अब शुक्रवार से ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे तक का रास्ता बंद करने की तैयारी है। सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहा पहुंचने वाला सारा ट्रैफिक इधर से ही गुजरता है जिसे अब श्यामगंज और कालीबाड़ी होते हुए चौकी चौराहे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
यह तय माना जा रहा है कि ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच खोदाई होने के बाद शहरवासियों की दिक्कत और ज्यादा बढ़ेगी। दरअसल जल निगम ने पहले चरण में ईसाईयों की पुलिया से ही सीवर लाइन के लिए खोदाई की शुरुआत की थी। इसके बाद श्यामगंज होते हुए यह खोदाई कालीबाड़ी और बरेली कॉलेज गेट तक पहुंची थी। काफी समय गुजरने के बाद भी जल निगम ने इस सड़क का निर्माण नहीं कराया है। हद यह है कि इस सड़क को ब्रांच लाइन बिछाने के लिए दोबारा भी खोदा जा चुका है। पूरी सड़क ऊबड़-खाबड़ और दलदल जैसी हालत में है जिसकी वजह से श्यामगंज, कालीबाड़ी और अयूब खां चौराहे तक ट्रैफिक बमुश्किल गुजरता है। श्यामगंज चौराहे पर तो भीषण जाम लगा रहता है, बाकी रास्ते पर भी जाम लगा रहता है। अब इस पर ईसाईयों की पुलिया से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी डायवर्ट होगा तो दिक्कत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर सड़क बर्बाद, जल निगम को लोगों की दिक्कत की परवाह नहीं
जल निगम शहरवासियों की दिक्कतों से पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। जिन सड़कों को खोदा गया है, उनका दोबारा निर्माण तो नहीं ही किया गया, इस लायक भी नहीं बनाया गया है कि लोग उस पर बगैर धक्के खाए गुजर सकें। श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक पत्थर डालकर रोलिंग कर दी गई है लेकिन अब भी कुछ जगहों पर कनेक्शन देने के लिए सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस वजह से इस सड़क से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाली बसें और उधर से आने वाली बसें यातायात के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगी।
पुलिस-प्रशासन के अफसर कह-कहकर हारे, नहीं बनाई कालीबाड़ी की सड़क
सेटेलाइट चौराहे से श्यामगंज और कालीबाड़ी होते हुए अयूब खां चौराहे की तरफ काफी ट्रैफिक गुजरता है लेकिन यह सड़क लंबे समय बाद भी बदहाल पड़ी है। डीएम नितीश कुमार कई बार जल निगम को यह सड़क जल्द बनाने का निर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा एसपी ट्रैफिक की ओर से भी जल निगम के अफसरों को पत्र लिखने के साथ अपने दफ्तर में बुलाकर जल्द सड़कों का निर्माण करने को कहा जा चुका है ताकि पूरे शहर में बेहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। कुछ समय पहले जल निगम ने महीने भर के अंदर कालीबाड़ी रोड बनाने का दावा किया था लेकिन थोड़ा सा काम करने के बाद अब तक यह रोड जैसी की तैसी पड़ी है।
यह व्यवस्था दस दिनों तक रहेगी। ईसाईयों की पुलिया से बियावानी कोठी की तरफ जाने वाला यातायात अब श्यामगंज से बरेली कॉलेज और अयूब खां चौराहे के रास्ते से होता हुआ चौकी चौराहा तक पहुंचेगा। - परवेज अली, टीआई
विज्ञापन
सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहा जाने के लिए पहले से जाम से जूझ रहे श्यामगंज-कालीबाड़ी से गुजरेगा ट्रैफिक बरेली। शहर में सीवर ट्रंक लाइन बिछा रहा जल निगम शहरवासियों के लिए अब एक और नई मुसीबत पेश करने जा रहा है। शुक्रवार से ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे तक जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया जाएगा। सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब श्यामगंज-कालीबाड़ी के पहले से खुदे पड़े ऊबड़-खाबड़ रास्ते से अयूब खां चौराहा होते हुए पहुंचेगा। श्यामगंज में पहले से भीषण जाम लग रहा है लिहाजा आने वाले काफी दिनों तक शहरवासियों का मुसीबत झेलना तय हो गया है।
जल निगम के काम से शहर में लगातार नई-नई मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। जिन सड़कों को डेढ़-दो साल पहले खोदा गया था, उन्हें अब तक नहीं बनाया गया है। हाल ही में चौकी चौराहे से बियावानी चौराहे के बीच सड़क पर खोदाई की गई थी। कंपनी बाग से बियावानी चौराहे तक सीवर लाइन बिछाने के बाद करीब 15 दिन तक बंद रहे इस रास्ते को खोल दिया गया है। इसके बाद कंपनी बाग की तरफ से बियावानी चौराहा होते हुए मालियों की पुलिया पर ट्रैफिक निकलना शुरू हो गया है लेकिन अब शुक्रवार से ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे तक का रास्ता बंद करने की तैयारी है। सेटेलाइट चौराहे से चौकी चौराहा पहुंचने वाला सारा ट्रैफिक इधर से ही गुजरता है जिसे अब श्यामगंज और कालीबाड़ी होते हुए चौकी चौराहे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
यह तय माना जा रहा है कि ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच खोदाई होने के बाद शहरवासियों की दिक्कत और ज्यादा बढ़ेगी। दरअसल जल निगम ने पहले चरण में ईसाईयों की पुलिया से ही सीवर लाइन के लिए खोदाई की शुरुआत की थी। इसके बाद श्यामगंज होते हुए यह खोदाई कालीबाड़ी और बरेली कॉलेज गेट तक पहुंची थी। काफी समय गुजरने के बाद भी जल निगम ने इस सड़क का निर्माण नहीं कराया है। हद यह है कि इस सड़क को ब्रांच लाइन बिछाने के लिए दोबारा भी खोदा जा चुका है। पूरी सड़क ऊबड़-खाबड़ और दलदल जैसी हालत में है जिसकी वजह से श्यामगंज, कालीबाड़ी और अयूब खां चौराहे तक ट्रैफिक बमुश्किल गुजरता है। श्यामगंज चौराहे पर तो भीषण जाम लगा रहता है, बाकी रास्ते पर भी जाम लगा रहता है। अब इस पर ईसाईयों की पुलिया से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी डायवर्ट होगा तो दिक्कत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
हर सड़क बर्बाद, जल निगम को लोगों की दिक्कत की परवाह नहीं
जल निगम शहरवासियों की दिक्कतों से पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। जिन सड़कों को खोदा गया है, उनका दोबारा निर्माण तो नहीं ही किया गया, इस लायक भी नहीं बनाया गया है कि लोग उस पर बगैर धक्के खाए गुजर सकें। श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक पत्थर डालकर रोलिंग कर दी गई है लेकिन अब भी कुछ जगहों पर कनेक्शन देने के लिए सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस वजह से इस सड़क से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाली बसें और उधर से आने वाली बसें यातायात के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगी।पुलिस-प्रशासन के अफसर कह-कहकर हारे, नहीं बनाई कालीबाड़ी की सड़क
सेटेलाइट चौराहे से श्यामगंज और कालीबाड़ी होते हुए अयूब खां चौराहे की तरफ काफी ट्रैफिक गुजरता है लेकिन यह सड़क लंबे समय बाद भी बदहाल पड़ी है। डीएम नितीश कुमार कई बार जल निगम को यह सड़क जल्द बनाने का निर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा एसपी ट्रैफिक की ओर से भी जल निगम के अफसरों को पत्र लिखने के साथ अपने दफ्तर में बुलाकर जल्द सड़कों का निर्माण करने को कहा जा चुका है ताकि पूरे शहर में बेहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। कुछ समय पहले जल निगम ने महीने भर के अंदर कालीबाड़ी रोड बनाने का दावा किया था लेकिन थोड़ा सा काम करने के बाद अब तक यह रोड जैसी की तैसी पड़ी है।यह व्यवस्था दस दिनों तक रहेगी। ईसाईयों की पुलिया से बियावानी कोठी की तरफ जाने वाला यातायात अब श्यामगंज से बरेली कॉलेज और अयूब खां चौराहे के रास्ते से होता हुआ चौकी चौराहा तक पहुंचेगा। - परवेज अली, टीआई