फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From the barrier post in the first phase

पहले चरण में बैरियर चौकी से जंक्शन तक का रूट प्रस्तावित

Wed, 07 Sep 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
From the barrier post in the first phase
बरेली। लाइट मेट्रो के रूट का सर्वे करके गई राइट्स कंपनी ने प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी है। कंपनी ने पहले चरण में बैरियर चौकी से सेटेलाइट होते हुए रेलवे जंक्शन तक का रूट प्रस्तावित किया है। दूसरा रूट जंक्शन से कुतुबखाना होते हुए बैरियर चौकी तक होगा। बीडीए इस रिपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेने के बाद राइट्स कंपनी के साथ बैठक करेगा। अक्तूबर तक डीपीआर तैयार होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

राइट्स कंपनी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कि शहर में मेट्रो संचालन की हामी भरी है। हालांकि कुछ जगह मेट्रो का मार्ग भूमिगत होगा। पहले रूट में बैरियर चौकी से लेकर सेटेलाइट तक मेट्रो का मार्ग सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर के ऊपर रहेगा। सेटेलाइट से लेकर चौकी चौराहे तक इसे भूमिगत मार्ग पर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे मार्ग में रेलवे स्टेशन से चौपुला तक सड़क के साथ-साथ मेट्रो चलाने की योजना है। उसके बाद कुतुबखाना से ईंट पजाया तक भूमिगत मार्ग बनाने का प्रस्ताव है उसके बाद सड़क मार्ग के साथ मेट्रो की पटरी स्टेडियम रोड होते हुए बैरियर चौकी तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च होंगे चार हजार करोड़ से भी ज्यादा
लाइट मेट्रो चलाने के लिए शहर में दो रूट बनाने पर चार हजार करोड़ से अधिक की रकम खर्च होगी। पूरा मार्ग बीस किमी का होगा। प्रति किमी डेढ़ सौ से दौ सौ करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना जताई जा रही है। भूमिगत मार्ग पर मेट्रो का रूट बनाने पर दोगुना खर्च आता है। यह मार्ग लगभग तीन किमी का होगा। इसी आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
फिजिबिलिटी यहां ओके
पहले संभावना जताई जा रही थी घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाकों से लाइट मेट्रो चलाना मुश्किल होगा। फिजिबिलिटी की संभावनाएं कम थी लेकिन राइट्स कंपनी ने नगर निगम के मोबिलिटी प्लान के आधार पर सर्वे करने के बाद मेट्रो के पहले रूट की फिजिबिलिटी ओके बताई है। अब जनप्रतिनिधियों के सुझावों के बाद इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

लाइट मेट्रो के लिए राइट्स कंपनी की पहली रिपोर्ट आ गई है। कंपनी ने मेट्रो के संचालन के लिए दो रूट तय किए हैं। अब जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। - योगेंद्र कुमार, सचिव बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed