फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From state-owned banks to get the card in Bareilly Peetrol

बरेली में सरकारी बैंकों के कार्ड से ही मिल रहा पेेट्रोल

Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अगर आपके पास निजी बैंकाें के क्रेडिट और डेबिट कार्ड हैं तो इससे पेट्रोल नहीं मिलेगा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बैंकों की मनमानी से नाराज होकर इसका विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि, बरेली में तो दो दिन पहले से ही कार्ड भुगतान पर रोक लग गई थी। पंप ग्राहक इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान लेने पर पेट्रोल पंप को ट्रांजेक्शन चार्ज देना पड़ रहा है। इस वजह से यह कदम उठाया गया है। पेट्रोल पंप सिर्फ सरकारी बैंकों के कार्ड से ही ग्राहकों से भुगतान लेंगे। 
विज्ञापन

  बरेली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के 63 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से अधिकांश पर निजी बैंकों के पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगी है। पंपाें पर एचडीएफसी बैंक की मशीन अधिक है। वहीं, एक चौथाई पंपों पर सरकारी बैंकाें की पीओएस मशीन लगी है। हालांकि, शहर के कुछ पेट्रोल पंपाें ने शनिवार से ही कार्ड से पेमेंट लेना कम कर दिया था। सोमवार से निजी बैंकों का पूरी तरह विरोध किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी आरके गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री की कैश लेस योजना के तहत हमारी कार्ड सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अगर कुछ बैंक ऐसा कर रहे हैं तो यह ग्राहकाें के साथ धोखा है। 
विज्ञापन

 
वर्जन 
अधिकांश पंपाें के पास निजी बैंक की पीओएस मशीन है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट पर एक फीसदी की कटौती बिल्कुल भी मान्य नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा। इन कार्डों से पेमेंट बंद रहेगा। इससे होने वाली असुविधा के लिए संबंधित बैंक जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed