{"_id":"ea1ecdce00e211da7c71a11c9135a1a1","slug":"frod-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी हजार के नकली सोने के गहने थमा दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी हजार के नकली सोने के गहने थमा दिए
बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर की एक महिला को आलमगिरीगंज के सर्राफ ने अस्सी हजार रुपये के नकली सोने के गहने थमा दिए। शादी समारोह में जाने के दौरान जब महिला ने गहने पहने तो उनका रंग काला पड़ गया। काफी हुज्जत के बाद सर्राफ ने गहने वापस लिए और नकदी महिला को दी।
शहर की एक युवती ने बताया कि वह और उसकी मां 15 दिन पहले आलमगिरीगंज स्थित एक सर्राफ की दुकान पर गईं थीं। यहां उन्होंने एक जोड़ी झुमकी और एक जोड़ी सोने के कड़े खरीदे। जिनकी कीमत अस्सी हजार बताई। उन्होंने सामान लेने के बाद 65 हजार रुपये सर्राफ को दे दिए। जिसकी रसीद भी ली। बाकी भुगतान 25 दिन बाद करने की बात कही। युवती ने बताया कि शादी समारोह में जाने के दौरान जब उसकी मां ने गहने पहने तो उनका रंग काला पड़ने लगा। जिससे उन्हें शक हुआ। चेक कराया तो गहने नकली सोने के निकले। वह शादी समारोह से लौटने के बाद सर्राफ की दुकान पर पहुंची, लेकिन दुकानदार बात मानने को राजी नहीं हुआ। इस पर काफी हुज्जत हुई और कई लोग एकत्र हो गए। बात तूल पकड़ते देख सर्राफ ने गहने वापस ले लिए और धनराशि महिला को दे दी।