फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friendship formed while playing online game, reached Rudrapur to meet

Bareilly News: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई दोस्ती, मिलने पहुंच गया रुद्रपुर

Thu, 26 Dec 2024 10:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Friendship formed while playing online game, reached Rudrapur to meet
बरेली। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान एक छात्र की रुद्रपुर के निवासी किशोर से हो गई। उसके कहने पर वह उससे मिलने के लिए 80 किलोमीटर दूर रुद्रपुर पहुंच गया। इधर काफी तलाशने पर जब छात्र का पता नहीं चला तो मां ने कैंट थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के बरकलीगंज कांधरपुर लाल फाटक निवासी ईश्वरवती ने पुलिस को बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र 22 दिसंबर 2024 समय करीब सुबह साढ़े बजे से लापता हो गया है। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। ऐसे में महिला ने अपहरण की आशंका जताई। मामले की शिकायत पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। जब कैंट पुलिस ने छात्र के माेबाइल को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन रुद्रपुर निकली। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी को भी चेक किया गया। कैंट पुलिस की ओर से एक टीम रुद्रपुर के लिए रवाना हो गई। इस बीच छात्र की लोकेशन पूर्व के स्थान पर ही रही। इसके बाद कैंट पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस की सहायता ली और लोकेशन पर पहुंची तो छात्र वहां मिल गया। पुलिस ने छात्र को उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने जब रुद्रपुर जाने का कारण पूछा तो छात्र ने बताया कि कुछ माह पूर्व ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर निवासी दोस्त से हो गई थी। वह दोनों साथ में ऑनलाइन गेम खेला करते थे। वह अपने दोस्त से मिलने रुद्रपुर पहुंच गया। एसएचओ ने बताया कि छात्र को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed