फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friendship by changing name, now accused of refusing to marry

Bareilly News: नाम बदलकर दोस्ती, अब शादी से इन्कार का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Friendship by changing name, now accused of refusing to marry
बरेली। बदहवास हालत में बारादरी थाने पहुंची युवती ने प्रेमी पर धर्म और पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया। युवती ने पहले तहरीर दी और शाम को कार्रवाई से इन्कार करने लगी।
विज्ञापन

युवती ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि एक समारोह में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती और कुछ समय बाद प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। अब उसे पता चला कि युवक का असली नाम और धर्म दूसरा है। पीड़िता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि युवती ने तहरीर दी थी, लेकिन कुछ ही घंटे बाद आकर उसे वापस ले लिया। युवती का कहना है कि वह उसी प्रेमी से शादी करेगी। उसका प्रेमी भी शादी के लिए राजी है, लेकिन उसके परिजन नहीं मान रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed