{"_id":"6afe111609feb903e30c1976","slug":"friends-club-won-the-match-after-two-super-overs-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7162-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो सुपर ओवर के बाद फ्रेंड्स क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो सुपर ओवर के बाद फ्रेंड्स क्लब ने जीता मैच
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी कॉलोनी मैदान में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप में बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन का सबसे रोमांचक मैच दो सुपर ओवर तक खींचा।
पहला मैच बरेली रॉयल और फ्रेंड्स क्लब के बीच हुआ। बरेली रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए और 90 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में फ्रेंड्स क्लब भी 10 ओवर में 89 रन ही बना सकी। इससे मैच टाई हो गया। पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। दूसरे सुपर ओवर में बरेली रॉयल ने 6 रन बनाए, जबकि फ्रेंड्स क्लब ने 7 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में आयत ट्रेडर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम केएस टीम 5.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। आयत ट्रेडर्स ने बड़ी जीत हासिल की। तीसरे मैच में फहीम इलेवन और युवा क्लब आमने-सामने रहे। फहीम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में युवा क्लब 10 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। फहीम इलेवन ने 55 रन से जीत दर्ज की। संवाद