फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friend robbed by calling on the pretext of searching for a job

नौकरी तलाशने के बहाने बुलाकर दोस्त से कराई लूट

Tue, 30 Jun 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Friend robbed by calling on the pretext of searching for a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics

भीड़ ने पकड़कर पीटा तो पीड़ित ने असलियत बताई, पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
बरेली। नौकरी तलाशने के बहाने एक युवक को स्कूटी के साथ उसका दोस्त घर से बुला लाया फिर रास्ते में एक महिला को अपनी बहन बताकर उसका मोबाइल छिनवा लिया। महिला के शोर मचाने पर युवक को शक हुआ तो उसने मोबाइल लौटा दिया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बारादरी पुलिस युवक और उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है।

बारादरी क्षेत्र के जगतपुर इलाके में रविवार दोपहर अचानक भरे बाजार एक महिला ने मोबाइल लूट लिए जाने का शोर मचा दिया। लोगों ने महिला का मोबाइल लेकर एक युवक को भागते देखा तो उसका पीछा किया, लेकिन उससे पहले ही युवक ने महिला के पास जाकर उसका मोबाइल लौटा दिया, लेकिन भीड़ ने युवक और स्कूटी पर बैठे उसके दोस्त को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पानी की टंकी के पास रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसे दोस्त ने नौकरी तलाशने के बहाने बुलाया था। ढाई महीने पहले शादी में मिली स्कूटी भी मंगवा ली। अचानक रास्ते में रुककर एक महिला का मोबाइल छीनने को कहा। बोला, यह मेरी बहन है, मोबाइल छीन लो बाद में लौटा देंगे। उसे मोबाइल छीनने पर महिला के शोर मचाने से शक हुआ तो उसने तुरंत मोबाइल वापस कर दिया। दोनों स्कूटी के साथ बारादरी थाने में हैं। महिला ने अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed