{"_id":"6a36f22526333e80e902d00a","slug":"friend-hatched-the-kidnapping-plot-zaheer-got-trapped-after-a-ransom-of-four-lakhs-was-set-bareilly-news-c-4-bly1053-909809-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोस्त ने ही रची अपहरण की साजिश, चार लाख फिरौती तय कर फंसा जहीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोस्त ने ही रची अपहरण की साजिश, चार लाख फिरौती तय कर फंसा जहीर
विज्ञापन
बहेड़ी। खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दोस्त ने ही अशफाक के अपहरण की साजिश रची और फिरौती की रकम तय की। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता जहीर अहमद को गिरफ्तार किया है। अशफाक की तहरीर पर जहीर अहमद, सुमित यादव और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अशफाक ने इंस्पेक्टर डीके शर्मा को बताया कि 18 जून को वह बिरिया फार्म पर थे। उनके दोस्त जहीर अहमद ने कंबाइन खरीदने के बहाने उसे कॉल कर बुलाया। जहीर के साथ हाईवे पर आते ही लखनऊ नंबर की कार ने उनकी गाड़ी रोक ली। कार में चार पुरुष और एक महिला सवार थे। महिला ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाया। अशफाक को पीटकर कार में बैठाया गया। उन्हें लखनऊ ले जाने की बात कही गई। जहीर ने अपहरणकर्ताओं के जरिये 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में यह सौदा पांच लाख रुपये में तय हुआ।
जहीर अशफाक के पास आया और बोला कि पांच लाख रुपये फिरौती के देने पड़ेंगे। अशफाक से अपहरणकर्ताओं की सौदेबाजी दोबारा हुई तो जहीर ने मामला चार लाख में तय कर लिया। वह जादौंपुर के पास उतर गया और अशफाक के घरवालों से फिरौती की रकम लेने पहुंच गया। उधर अपहरणकर्ता अशफाक को साथ लेकर घूमते रहे। उसके मोबाइल फोन का पासवर्ड लेकर और यूपीआई का कोड पूछकर उसके खाते से 75,000 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
इधर, जहीर जब अशफाक के घरवालों के पास पहुंचा तो 20 लोग उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गए। इसे देखकर जहीर घबरा गया। उसने अपहरणकर्ताओं को कॉल की कि ये लोग काफी संख्या में मेरे साथ आने की जिद कर रहे हैं। सभी पकड़े जाएंगे। तब अपहरणकर्ता अशफाक को नवाबगंज के जटीपुरवा गांव के पास छोड़कर भाग गए। अशफाक की तहरीर पर पुलिस ने जहीर अहमद, सुमित यादव और अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने, फिरौती मांगने, मारपीट करने, धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अशफाक बोला- दोस्त ने की की गद्दारी
अशफाक ने बताया कि वह जहीर अहमद पर बहुत भरोसा करता था। वह कारोबार में भी उसकी मदद लेता था। कंबाइन का बहाना बनाकर जहीर ने अपहरण का नाटक रचा। अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख रुपये मांगे पर जहीर ने चार लाख रुपये में फिरौती तय की। घरवालों को जहीर की बातों पर शक हुआ, क्योंकि उसने 50 लाख रुपये की मांग बताकर चार लाख में बात तय होने का दावा किया था।
वर्जन
जहीर पुलिस की हिरासत में है। इस अपहरण का मुख्य सूत्रधार वही है। पुलिस की टीम उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अरुण कुमार सिंह, सीओ