{"_id":"5fff43ef8ebc3e31e0791cec","slug":"freedom-from-corona-bareilly-reaches-the-treasury-of-hopes-bareilly-news-bly4335587151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्तिः बरेली पहुंचा उम्मीदों का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्तिः बरेली पहुंचा उम्मीदों का खजाना
विज्ञापन
एडी हेल्थ ऑफिस में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट से वैक्सीन लेकर देर शाम शहर पहुंची इंटिग्रेटेड कोल्ड चेन वैन
विज्ञापन
आज मुरादाबाद मंडल के साथ बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर भेजी जाएगी
बरेली। कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 142500 डोज की पहली खेप गुरुवार देर रात बरेली पहुंच गई। इसे सुरक्षित मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक गुरुवार सुबह मुरादाबाद मंडल समेत बरेली के चारों जिलों को कड़ी सुरक्षा में निर्धारित मात्रा में वैक्सीन भेजी जाएगी।
मंगलवार तक यह तय नहीं हो सका था कि वैक्सीन कब आएगी, लेकिन वैक्सीन के एक दो दिन में आने की सुगबुगाहट के चलते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। बुधवार सुबह वैक्सीन आने की सूचना मिलने पर अफसर सक्रिय हो गए। उनके मुताबिक दोपहर करीब दो बजे दिल्ली एयरपोर्ट से सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन वैन से बरेली रवाना हुई। जो गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 8.23 बजे बरेली के मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर पहुंची। यहां पहले से ही थाना बारादरी और कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौजूद थे। वैक्सीन को शाम छह बजे तक बरेली पहुंचना था, मगर शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे की वजह से वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से लाने के लिए वैन की रफ्तार कम रही। इससे करीब ढाई घंटे देरी से वैक्सीन पहुंची। वैक्सीन पहुंचते ही सबसे पहले वैन चालक ने जिस पुलिसकर्मी की निगरानी में बरेली की सीमा में वैन को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, उसके साथ वैन समेत अपनी सेल्फी लेकर उच्चाधिकारियों को भेजी।
विज्ञापन
सील तोड़कर वैन से निकाली वैक्सीन
वैन चालक ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन को सुरक्षित पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट पर वैन में वैक्सीन रखने के बाद दरवाजा सील कर दिया गया था। मंडलीय स्टोर पर पहुंचने के बाद सील को तोड़ा गया। इसके बाद वैक्सीन निकालकर सीधे स्टोर में रखी गई। इस प्रक्रिया की स्टोर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 थर्माकोल बॉक्स में रखी थी वैक्सीन
वैक्सीन की 142500 डोज को थर्माकोल के 12 बॉक्स में रखा गया था। प्रत्येक बॉक्स में 12 हजार डोज हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक एक बॉयल में दस डोज वैक्सीन है। एक व्यक्ति को 0.5 एमएल वैक्सीन लगाई जाएगी। लाभार्थियों की संख्या के आधार पर भारत सरकार ने वैक्सीन का आवंटन किया है।
बरेली, मुरादाबाद के लिए 136020 डोज
भदोही को भेजी जाने वाली 6480 डोज को हटाकर बरेली और मुरादाबाद मंडल के लिए कुल 136020 डोज मिली है। जो 13602 बॉयल में हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक बरेली को 35350 डोज, बदायूं को 10230 डोज, पीलीभीत को 9720 डोज, शाहजहांपुर को 13930 डोज कुल 69230 डोज आवंटित हुई है। 66590 डोज मुरादाबाद मंडल के लिए है।
सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे एसएसपी
मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर पर पहुंची वैक्सीन की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी पहुंचे। उन्होंने थाना बारादरी और कोतवाली के प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। रात भर क्रमवार निगरानी के लिए तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को आराम के लिए बनाए गए कमरे का जायजा भी लिया।
दो से आठ डिग्री तापमान पर रखेंगे वैक्सीन
सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन स्टोर का तापमान दो से आठ डिग्री के बीच होना जरूरी है। जिसमें वैक्सीन रखने के लिए चार आइस लाइन रेफ्रिजरेटर पहले से ही आए हुए हैं। निर्धारित तापमान रखने के लिए सभी सेंटर को बिजली कटौती होने पर जेनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
15 जनवरी तक केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
वैक्सीनेशन की प्रस्तावित तिथि 16 जनवरी है। जिसे देखते हुए सीएमओ ने जिला अस्पताल समेत सभी कोविड कोल्ड चेन स्टोर और वैक्सीनेशन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ऑनलाइन कनेक्ट कर मॉनीटरिंग भी की जा सकती है। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन का लाइव प्रसारण है। इसलिए 15 तक कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
खत्म हुई बॉयल का भी देना होगा हिसाब
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सिंह के मुताबिक सरकार से एक निर्धारित तादाद में वैक्सीन की डोज मिली है। इसलिए प्रत्येक बॉयल का हिसाब रखना होगा। एक बॉयल में दस व्यक्ति वैक्सीनेट होंगे, खाली होने के बाद बॉयल को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उसे सुरक्षित रखने को कहा गया है। निर्देश के अनुसार सभी केंद्रों के नोडल अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है।
स्टोर की ओर नहीं जा सकेंगे आम लोग
वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल के पुराने भवन परिसर में बनाए गए कोल्ड चेन रूम की ओर सार्वजनिक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए बुधवार को स्टोर के पास दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा के मुताबिक वैक्सीन की सुरक्षा प्राथमिकता में है। आम रास्ता होने से सुरक्षा व्यवस्था सटीक नहीं रह सकती।
‘ऑब्जरवेशन मेें खामी मिली तो बर्दाश्त नहीं’
बरेली। 11 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए हुई ड्राई रन मॉकड्रिल में निजी अस्पतालों में बनाए गए कई केंद्रों पर खामियां मिलीं थी। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बुधवार को आईएमए हॉल में कोविड वैक्सीनेशन केंद्र के लिए चयनित अस्पताल के संचालकों और नोडल इंचार्ज को दिशानिर्देश दिए। उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत, वेटिंग, वैक्सीनेशन और ऑबजरवेशन रूम की जरूरत बताई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी केंद्र संचालकों को अस्पताल में निर्धारित समय से सारी व्यवस्था करने को कहा है। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जर्वेशन रूम के लिए सक्रिय रहने को कहा है। ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर मौजूद रहने, एड्रिनिल की खुराक और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है। महिलाओं को वैक्सीनेट करने के दौरान पर्दे की व्यवस्था रखने, रजिस्ट्रेशन का मिलान होने पर व्यक्ति को कमरों तक पहुंचाने के लिए एक अन्य गार्ड की तैनाती करने को कहा गया है। वैक्सीन लगने के बाद तबियत बिगड़ने तत्काल आवश्यक उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
आज मुरादाबाद मंडल के साथ बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर भेजी जाएगी बरेली। कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 142500 डोज की पहली खेप गुरुवार देर रात बरेली पहुंच गई। इसे सुरक्षित मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक गुरुवार सुबह मुरादाबाद मंडल समेत बरेली के चारों जिलों को कड़ी सुरक्षा में निर्धारित मात्रा में वैक्सीन भेजी जाएगी।
मंगलवार तक यह तय नहीं हो सका था कि वैक्सीन कब आएगी, लेकिन वैक्सीन के एक दो दिन में आने की सुगबुगाहट के चलते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। बुधवार सुबह वैक्सीन आने की सूचना मिलने पर अफसर सक्रिय हो गए। उनके मुताबिक दोपहर करीब दो बजे दिल्ली एयरपोर्ट से सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन वैन से बरेली रवाना हुई। जो गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 8.23 बजे बरेली के मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर पहुंची। यहां पहले से ही थाना बारादरी और कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौजूद थे। वैक्सीन को शाम छह बजे तक बरेली पहुंचना था, मगर शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे की वजह से वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से लाने के लिए वैन की रफ्तार कम रही। इससे करीब ढाई घंटे देरी से वैक्सीन पहुंची। वैक्सीन पहुंचते ही सबसे पहले वैन चालक ने जिस पुलिसकर्मी की निगरानी में बरेली की सीमा में वैन को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, उसके साथ वैन समेत अपनी सेल्फी लेकर उच्चाधिकारियों को भेजी।
विज्ञापन
सील तोड़कर वैन से निकाली वैक्सीन
वैन चालक ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन को सुरक्षित पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट पर वैन में वैक्सीन रखने के बाद दरवाजा सील कर दिया गया था। मंडलीय स्टोर पर पहुंचने के बाद सील को तोड़ा गया। इसके बाद वैक्सीन निकालकर सीधे स्टोर में रखी गई। इस प्रक्रिया की स्टोर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
12 थर्माकोल बॉक्स में रखी थी वैक्सीन
वैक्सीन की 142500 डोज को थर्माकोल के 12 बॉक्स में रखा गया था। प्रत्येक बॉक्स में 12 हजार डोज हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक एक बॉयल में दस डोज वैक्सीन है। एक व्यक्ति को 0.5 एमएल वैक्सीन लगाई जाएगी। लाभार्थियों की संख्या के आधार पर भारत सरकार ने वैक्सीन का आवंटन किया है।बरेली, मुरादाबाद के लिए 136020 डोज
भदोही को भेजी जाने वाली 6480 डोज को हटाकर बरेली और मुरादाबाद मंडल के लिए कुल 136020 डोज मिली है। जो 13602 बॉयल में हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक बरेली को 35350 डोज, बदायूं को 10230 डोज, पीलीभीत को 9720 डोज, शाहजहांपुर को 13930 डोज कुल 69230 डोज आवंटित हुई है। 66590 डोज मुरादाबाद मंडल के लिए है।सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे एसएसपी
मंडलीय कोल्ड चेन स्टोर पर पहुंची वैक्सीन की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी पहुंचे। उन्होंने थाना बारादरी और कोतवाली के प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। रात भर क्रमवार निगरानी के लिए तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को आराम के लिए बनाए गए कमरे का जायजा भी लिया।दो से आठ डिग्री तापमान पर रखेंगे वैक्सीन
सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन स्टोर का तापमान दो से आठ डिग्री के बीच होना जरूरी है। जिसमें वैक्सीन रखने के लिए चार आइस लाइन रेफ्रिजरेटर पहले से ही आए हुए हैं। निर्धारित तापमान रखने के लिए सभी सेंटर को बिजली कटौती होने पर जेनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।15 जनवरी तक केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
वैक्सीनेशन की प्रस्तावित तिथि 16 जनवरी है। जिसे देखते हुए सीएमओ ने जिला अस्पताल समेत सभी कोविड कोल्ड चेन स्टोर और वैक्सीनेशन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ऑनलाइन कनेक्ट कर मॉनीटरिंग भी की जा सकती है। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन का लाइव प्रसारण है। इसलिए 15 तक कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।खत्म हुई बॉयल का भी देना होगा हिसाब
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सिंह के मुताबिक सरकार से एक निर्धारित तादाद में वैक्सीन की डोज मिली है। इसलिए प्रत्येक बॉयल का हिसाब रखना होगा। एक बॉयल में दस व्यक्ति वैक्सीनेट होंगे, खाली होने के बाद बॉयल को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उसे सुरक्षित रखने को कहा गया है। निर्देश के अनुसार सभी केंद्रों के नोडल अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है।स्टोर की ओर नहीं जा सकेंगे आम लोग
वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल के पुराने भवन परिसर में बनाए गए कोल्ड चेन रूम की ओर सार्वजनिक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए बुधवार को स्टोर के पास दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा के मुताबिक वैक्सीन की सुरक्षा प्राथमिकता में है। आम रास्ता होने से सुरक्षा व्यवस्था सटीक नहीं रह सकती।‘ऑब्जरवेशन मेें खामी मिली तो बर्दाश्त नहीं’
बरेली। 11 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए हुई ड्राई रन मॉकड्रिल में निजी अस्पतालों में बनाए गए कई केंद्रों पर खामियां मिलीं थी। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बुधवार को आईएमए हॉल में कोविड वैक्सीनेशन केंद्र के लिए चयनित अस्पताल के संचालकों और नोडल इंचार्ज को दिशानिर्देश दिए। उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत, वेटिंग, वैक्सीनेशन और ऑबजरवेशन रूम की जरूरत बताई।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी केंद्र संचालकों को अस्पताल में निर्धारित समय से सारी व्यवस्था करने को कहा है। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जर्वेशन रूम के लिए सक्रिय रहने को कहा है। ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर मौजूद रहने, एड्रिनिल की खुराक और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है। महिलाओं को वैक्सीनेट करने के दौरान पर्दे की व्यवस्था रखने, रजिस्ट्रेशन का मिलान होने पर व्यक्ति को कमरों तक पहुंचाने के लिए एक अन्य गार्ड की तैनाती करने को कहा गया है। वैक्सीन लगने के बाद तबियत बिगड़ने तत्काल आवश्यक उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो