{"_id":"66ce6ea93f4766c41f00a9a5","slug":"free-operations-will-be-conducted-on-urs-e-razvi-bareilly-news-c-4-bly1015-467820-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उर्स-ए-रजवी पर होंगे निशुल्क ऑपरेशन, 106 बच्चियों को दिलाई जाएगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उर्स-ए-रजवी पर होंगे निशुल्क ऑपरेशन, 106 बच्चियों को दिलाई जाएगी शिक्षा
विज्ञापन
- फरमान मियां ने जरूरतमंदों के लिए किया एलान, 106 बच्चियों को दिलाई जाएगी शिक्षा
बरेली। उर्स-ए-रजवी की तैयारियों को लेकर फरमान मियां की सरपरस्ती में आला हजरत हुजूर ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के किला स्थित मुख्य कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें सोसाइटी के संस्थापक व जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने कहा कि उर्स के मौके पर संस्था की तरफ से जरूरतमंद लोगों के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। साथ ही, 106वें उर्स के मौके पर कक्षा 6 से 12वीं तक की 106 बच्चियों को निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी।
सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा, नीट, यूपीएससी की कोचिंग भी कराई जा रही है। अब तक ऐसे 45 बच्चों का चयन एमबीबीएस में हो चुका है। फरमान मियां का कहना है कि उनका मकसद है कि बच्चे आलिम और मुफ्ती के साथ-साथ डॉक्टर व इंजीनियर भी बनें। उर्स के मौके पर मोतियाबिंद, गुर्दे व पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, महिलाओं से संबंधित बीमारियों आदि के ऑपरेशन बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराए जाएंगे।
इसका लाभ लेने के लिए जरूरतमंद लोग अपने आधार कार्ड व एक फोटो के साथ दरगाह स्थित जमात रजा मुस्तफा के प्रधान कार्यालय में मोईन खान से व किला स्थित सोसाइटी के प्रधान कार्यालय में 31 अगस्त तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में नवाब अरशद हसन, ज़ुल्फिकार अहमद, डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, मौलाना शम्स, मौलाना निजामुद्दीन व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों को रोकने पर रहेगा जोर
बरेली। उर्स-ए-रजवी में देश-विदेश से आने वाले उलमा के मंच से शरीयत के हुक्म बताकर मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों को रोकने पर जोर देंगे। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान हसन खान ने बताया कि इस बार उर्स के मंच से बेटे-बेटियों की परवरिश और देश में हो रहे मुसलमानों पर अत्याचार और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी। जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी पर कैसे रोक लगे, इस पर भी खिताब होगा। जमात देशभर में फैली बुराइयों को रोकने के लिए मुहिम भी चलाने जा रही है। संवाद
उर्स-ए-रजवी पर जमात की ओर से होने वाले कार्यक्रम
बरेली। 29 अगस्त को दरगाह ताजुश्शरिया में सुबह कुरानख्वानी के बाद मुफस्सिर-ए-आजम का कुल सुबह 11 बजे और हुज्जतुल इस्लाम का कुल रात 10:30 बजे होगा। 30 अगस्त को मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा पर सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शाम को 7:14 बजे ताजुश्शरिया का कुल होगा। रात नौ बजे से इमाम अहमद रजा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस होगी। रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से जलसा और दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा। संवाद
-- -
जामिया नूरिया में भी होंगे आयोजन
बरेली। शहजादा-ए-आला हजरत मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां की ओर से बाकरगंज स्थित मदरसा जामिया नूरिया रजविया में भी उर्स मनाया जाएगा। मंगलवार को उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। यहां 30 अगस्त को नूरी कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें आला हजरत के कुल शरीफ के साथ मगरिब की नमाज के बाद ताजुश्शरिया का कुल शरीफ मनाया जाएगा। जुमे की नमाज के बाद 2:38 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। यहां जायरीन के ठहरने व लंगर का इंतजाम रहेगा। दरगाह आला हजरत स्थित नूरी मरकज में भी जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर मुफ्ती इमरान रजा खां उर्फ समनानी मियां, मौलाना हन्नान रजा खां उर्फ हन्नानी मियां, प्रधानाचार्य मौलाना अजीजुर्रहमान रजवी, पम्मी वारसी, शान मोहम्मद, काजी शहीद आलम, मास्टर मुहम्मद नसीम, समीउर रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद
जायरीन की खिदमत में रहेंगे आरएसी के युवा कार्यकर्ता
बरेली। रजा एक्शन कमेटी युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी ने जायरीन की खिदमत के लिए उड़नदस्ता तैयार किया है। इस संबंध में उन्होंने पोस्टर व रजा हेल्प लाइन के नंबर भी जारी किए। उड़नदस्ते में शामिल आरएसी के युवा कार्यकर्ता जंक्शन व बस स्टैंड से लेकर उर्स स्थल तक मुस्तैद रहेंगे। संवाद