फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters took out fake advertisement for the recruitment of Supervisor

Bareilly News: जालसाजों ने सुपरवाइजर की भर्ती के लिए निकाला फर्जी विज्ञापन

Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters took out fake advertisement for the recruitment of Supervisor
बरेली। इंटरनेट पर बाल विकास विभाग के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर जालसाजों ने सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन निकाला। जानकारी के लिए कुछ लोग जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास पहुंचे तो फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से सुपरवाइजर की भर्ती नहीं निकाली गई है। जालसाजों की ओर से फर्जी वेबसाइट पर सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए ब्लॉकवार 1,135 रिक्तियां निकाली गई हैं। बेरोजगार एक-दूसरे को इन रिक्तियों की जानकारी दे रहे हैं। कुछ लोग जुगाड़ लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कई लोग उनके पास भी पूछताछ के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी कोई नियुक्तियां नहीं निकाली गई हैं। सुपरवाइजर की भर्ती प्रदेश स्तर से होती है। सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पद जनपद स्तर पर बनी कमेटी के माध्यम से भरे जाते हैं, लेकिन उसका भी कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया है। उन्होंने युवाओं को सतर्क रहने और दुविधा की स्थिति में कार्यालय में या उनके मोबाइल नंबर 8923663278 पर कॉल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से शुरू किया फर्जीवाड़ा
https//balvikasup.in फर्जी वेबसाइट है। बाल विकास विभाग की वेबसाइट balvikasup.gov.in है। जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि रिक्तियों का विज्ञापन बड़े अखबारों में प्रकाशित होता है। विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी मिलती है।


मैं झांसे में नहीं आई

मैंने इंटरनेट पर रिक्तियों का विज्ञापन देखा तो सतर्क हो गई। झांसे में आए बिना जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास पहुंची। तब हकीकत पता चली। कुछ लोग फर्जीवाड़ा करके बेरोजगारों को ठगने के लिए ऐसी रिक्तियां निकालते हैं। खुद की सतर्कता ही ठगी से आपको बचा सकती है।
वैशाली सक्सेना, हार्टमैन पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed