फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters duped people of crores of rupees in seven days by making them victims through this mobile app

Cyber Crime: जालसाजों ने सात दिन में करोड़ों रुपये ठगे, इस मोबाइल एप के जरिए लोगों को बनाया शिकार

Wed, 05 Mar 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अतुल भारद्वाज, अमर उजाला बरेली
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

Bareilly News: जालसाजों ने एक लिंक भेजकर सन क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाया। फिर लोगों को लालच देकर निवेश कराया। सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। 

विज्ञापन
Fraudsters duped people of crores of rupees in seven days by making them victims through this mobile app
इसी एप के जरिए की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉलर में निवेश कर रोजाना 2100 रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। बरेली में ठगों ने शहर से लेकर गांव तक छोटे-छोटे निवेशकों को निशाना बनाया। ठगों ने सात दिनों में यह नेटवर्क खड़ा किया और मोबाइल एप के जरिए ठगी कर ली। अब एप बंद हो गया है। लोगों से 9200 रुपये से लेकर डेढ़ लाख तक निवेश कराए। ठगों ने एप और वेबसाइट का मुख्यालय लंदन बताया। ठगी के शिकार लोग थाने में गए लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई।

विज्ञापन


सनैया रानी निवासी ठगी के शिकार सैलून संचालक फुरकान ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर सन क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने को कहा गया था। उसके जानने वाले कई लोगों ने एप के जरिए निवेश किया तो उसने भी कर दिया। बताया गया कि एप के जरिए डॉलर खरीदने होंगे। 
विज्ञापन


फुरकान ने एप पर यूपीआई के जरिए 9200 रुपये देकर 100 डॉलर खरीद लिए। उसके एप में 100 डालर दिखने लगे, लेकिन उसे वह कैश नहीं करा सकता था। अगले दिन उसके एप में आठ और 21 डॉलर आए। फिर अगले दिन 21 डॉलर और मिले। दो दिनों में उसके एप में आए 50 डालर को उसे कैश कराने की सुविधा मिली तो उसके करीब साढ़े चार हजार रुपये वापस आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शराब और बीयर के शौकीनों के लिए खबर, इस तारीख से लागू हो रहा नया नियम

ऐसे ही सभी निवेशकों को उनके एप में डालर आने और उसे कैश कराकर कमाई करने का झांसा दिया गया था, लेकिन उस एप से तीसरे दिन से कैश होना बंद हो गया। फुरकान से पहले सनैया रानी गांव के यामीन ने ज्यादा कमाई के लालच में 21 हजार रुपये निवेश कर दिया था। केवल आठ हजार रुपये ही वापस मिले। इन दोनों से पहले तमाम लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके थे। कुछ ने पैसे कमाए लेकिन अधिकतर ने गंवा दिए।

लालच में डेढ़ लाख रुपये निवेश किए
शहर के निकट घुंसा के पतंग कारोबारी फरमुद्दीन ने तो डेढ़ लाख रुपये का निवेश कर दिया। उनको बताया गया था कि यह एप एआई से काम करता है और जमकर कमाई होगी। तगड़ी कमाई करने के चक्कर में उन्होंने दुकान के पैसे लगा दिए। उन्होंने बताया कि घुंसा के ही अजीजुद्दीन उर्फ रमजानी और उसके साथियों ने मोबाइल एप डाउनलोड करवाया था। दो दिन तक कुछ डॉलर खाते में आते भी दिखे। अब एप बंद हो गया तो इन डॉलर को भी बेचकर पैसा निकालने का तरीका नहीं मालूम। हमारा तो पूरा निवेश ही डूब गया।

जेवर गिरवी रख किया निवेश
सनैया रानी के सबरनर खां ने तो जेवर गिरवी रख ढाई रुपये सैकड़ा की मासिक ब्याज पर कर्ज लेकर 1.10 लाख रुपये एप में लगा दिए। उनको भी जो डॉलर मिले। उसको बेचने का मौका ही नहीं मिला। पूरा पैसा डूब गया। अब कर्ज देने वाला पैसा देने के लिए दबाव बना रहा है। कुछ लोगों ने तो अपनी एफडी और बचत का पैसा तक एप में लगा दिया।
 

जेवर गिरवी रख किया निवेश
सनैया रानी के सबरनर खां ने तो जेवर गिरवी रख ढाई रुपये सैकड़ा की मासिक ब्याज पर कर्ज लेकर 1.10 लाख रुपये एप में लगा दिए। उनको भी जो डॉलर मिले। उसको बेचने का मौका ही नहीं मिला। पूरा पैसा डूब गया। अब कर्ज देने वाला पैसा देने के लिए दबाव बना रहा है। कुछ लोगों ने तो अपनी एफडी और बचत का पैसा तक एप में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed