{"_id":"687f6384e9efff946a040bb9","slug":"fraudsters-duped-grain-merchant-of-rs-31-lakh-on-the-pretext-of-getting-admission-in-mbbs-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जालसाजों ने गल्ला व्यापारी से 31 लाख रुपये ठगे, बेटे का एमबीबीएस में दाखिले का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जालसाजों ने गल्ला व्यापारी से 31 लाख रुपये ठगे, बेटे का एमबीबीएस में दाखिले का दिया था झांसा
Tue, 22 Jul 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:46 PM IST
सार
बरेली में जालसाजों ने गल्ला व्यापारी को उनके बेटे का एमबीबीएस में दाखिला कराने का झांसा दिया। उन्हें बातों में फंसाकर रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने किला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अनाज व्यापारी को बेटे का दाखिला एमबीबीएस में कराने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने के बाद ठगों ने 17 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन 14 लाख रुपये वापस नहीं दिए। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
किला छावनी निवासी बबलू राठौर मूंगफली और अनाज का कारोबार करते हैं। वर्ष 2024 में बबलू के बेटे संगम ने एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए नीट की परीक्षा दी थी। इसके बाद बबलू राठौर के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बिहार के नवादा निवासी सुमित राज बोल रहा है।
विज्ञापन
बंगलुरू के मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का दिया था झांसा
सुमित ने बंगलुरू के वैदेही मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में संगम का दाखिला कराने का झांसा दिया। बबलू बंगलुरू गए तो वहां सुमित राज और मुवशार हुसैन मिले। इन लोगों ने पचास हजार रुपये नकद लिए और पांच लाख रुपये का डीडी रिसर्च सेंटर ले जाकर संजीव श्रीवास्तव नाम के शख्स को दिलवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से बेटे ने किया निकाह... दो दिन बाद पिता भी ले आया अपनी दुल्हन; पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी
इन लोगों ने बबलू से 3096500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में सीट फुल होने की बात कहकर हाथ खडे़ कर दिए। पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी तो 17 लाख रुपये वापस कर दिए। लेकिन 1396500 रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।