{"_id":"68aec38dd881fe54d6094b2f","slug":"fraudsters-duped-ex-serviceman-of-rs-11-lakh-promising-to-double-his-investment-amount-in-bareilly-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जालसाजों ने पूर्व सैनिक से 11 लाख रुपये ठगे, निवेश में रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जालसाजों ने पूर्व सैनिक से 11 लाख रुपये ठगे, निवेश में रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा
Wed, 27 Aug 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:06 PM IST
सार
बरेली में पूर्व सैनिक को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जालसाजों ने जाल में फंसा लिया। उनसे निवेश के नाम पर 11 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बारादरी थाने के मोहल्ला कुसुमनगर निवासी पनीश गंगवार को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पड़ोसी समेत दो लोगों ने 11 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पनीश गंगवार रिटायर्ड सैनिक हैं। उन्होंने बताया कि उनके सेना से रिटायर्ड होने के बाद से ही मोहल्ले का प्रेम सिंह लगातार उनसे संपर्क कर रुपये दोगुने करने का झांसा दे रहा था। वह उसके झांसे में आ गए और पीके ट्रेडर्स नाम की कंपनी में 11 लाख रुपये निवेश कर दिया।
विज्ञापन
कोलकाता की बैंक में ट्रांसफर की गई रकम
यह रकम अगस्त और अक्तूबर 2022 में अलग-अलग समय पर कंपनी के कोलकाता की केनरा बैंक की बिरावोर्न शाखा में ट्रांसफर की गई। रुपये वापस मांगने पर प्रेम सिंह और उसके सहयोगी प्रयागराज निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने उसको धमकी दी और रुपये लौटाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पनीश गंगवार का आरोप है कि प्रेम सिंह और अभिषेक त्रिपाठी मिलकर ठगी करने वाला गिरोह चलाते हैं। इनके तार दूसरे राज्यों में भी फैले हुए हैं। दोनों अब तक तमाम लोगों से ठगी कर चुके हैं। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।