फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud with president of Agrawal Sabha in the name of online room booking in Ayodhya

Cyber Crime: अयोध्या में ऑनलाइन रूम बुकिंग के नाम पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष से 12 हजार रुपये की ठगी

Sat, 01 Jun 2024 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 05:16 PM IST
सार

श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष से ऑनलाइन ठगी कर ली गई। जालसाज ने अयोध्या में रूम बुकिंग के नाम पर उनसे 12 हजार रुपये ठग लिए।  

विज्ञापन
fraud with president of Agrawal Sabha in the name of online room booking in Ayodhya
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल के साथ अयोध्या में होटल का कमरा बुक करने के नाम पर साइबर ठगी कर ली गई। उन्होंने ठगी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसाइटी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से रामलला दर्शन के लिए अयोध्या यात्रा 10 जुलाई को प्रस्तावित है। इसको लेकर अग्रवाल सभा की ओर से तैयारियां शुरू की गई थीं। यात्रियों को ठहराने के लिए अयोध्या में ऑनलाइन होटल की तलाश की गई। 
विज्ञापन


सर्च के दौरान इंटरनेट पर साईं नगर न्यू कॉलोनी अयोध्या स्थित बिरला धर्मशाला की बेवसाइट शो हुई जिसमें बेहतर एसी सुविधा युक्त कमरों को प्रदर्शित किया गया था। साइट पर मौजूद नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद का नाम संजय धाकड़ बताते हुए धर्मशाला का मैनेजर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने होटल में आठ कमरे की बुकिंग का व्यय 12,160 रुपये बताया। समिति अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने संजय के द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर पांच हजार रुपये 28 मई को एडवांस जमा कर दिए। शेष रकम होटल में आने के दौरान देने की बात कही। संजय 7160 रुपये की और मांग करने लगा। 


संदेह होने पर रकम वापस मांगी तो संजय ने साफ मना कर दिया। इस बारे में जब बिरला धर्मशाला से संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां संजय नाम का न तो कोई मैनेजर है और न ही धर्मशाला की ऑनलाइन बुकिंग होती है। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed