फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud with cement trader by sending fake message of payment

Bareilly News: भुगतान का फर्जी मेसेज भेजकर सीमेंट व्यापारी से ठगी

Sun, 06 Aug 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud with cement trader by sending fake message of payment
बरेली। खाते में रुपये डालने का फर्जी मेसेज भेजकर ठग ने व्यापारी के भाई को चूना लगा दिया। कैंट थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्यारा निवासी हेमंत का बुखारा फरीदपुर रोड पर भवन निर्माण सामग्री का व्यापार करते हैं। हेमंत के पास नए नंबर से कॉल आई। कहा कि बुखारा रोड पर 15 बोरे सीमेंट भिजवा दें। ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कॉल करने वाले ने मोबाइल नंबर मांगा। इस पर हेमंत ने छोटे भाई आदित्य का नंबर दे दिया।
आदित्य के नंबर पर 10 रुपये मिलने के दो मेसेज आए, फिर 52,400 रुपये मिलने का मेसेज आया। इसके बाद कॉल कर रुपये अधिक पहुंचने की बात कही गई। इस पर आदित्य ने कहा कि कोई बात नहीं, जो रुपये अधिक आए हैं, वह लौटा देंगे।
विज्ञापन

आदित्य ने सीमेंट के रुपये काटकर बाकी रुपये चचेरे भाई के खाते से अज्ञात के खाते में डलवा दिए। बाद में पता चला कि उस नंबर से फर्जी ोमेसेज भेजे गए थे, उनके खाते में कोई रुपया आया ही नहीं था। इस तरह आदित्य को कॉल करने वाले ने 47,560 रुपये का चूना लगा दिया। आदित्य की शिकायत पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed