फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud report on rebar trader of Dehradun

Bareilly News: देहरादून के सरिया व्यापारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud report on rebar trader of Dehradun
बरेली। स्थानीय सरिया व्यापारी के साथ देहरादून के सरिया व्यापारी ने धोखाधड़ी कर दी। मामले में कोतवाली में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी इरशाद खान ने रिपोर्ट कराई है कि उनकी मां हुसैन जहां की हसीन इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उन्होंने निर्माण के लिए टाटा सरिया की डील की थी। आरोप है कि देहरादून में थाना निरंजनपुर जीएमएस रोड के मैसर्स आदित्यनाथ स्टील के प्रोपराइटर अजीत जैन से डील हुई थी। अजीत जैन ने कहा कि वह सरिया उधार में नहीं दे पाएंगे। तब उन्होंने छह सितंबर 2023 को इंडियन ओवरसीज बैंक ब्रांच सिविल लाइंस शाखा से 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अजीत जैन ने 18 सितंबर 2023 को नौ लाख 25 हजार रुपये की सरिया भेज दी। इसके बाद न तो सरिया सप्लाई की और न ही 40 लाख 74268 रुपये का अभी तक भुगतान किया। मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में अजीत जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed