फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud of Rs 98872 in the name of returning recharge money

Bareilly News: रिचार्ज के रुपये लौटाने के नाम पर 98872 की ठगी

Fri, 04 Oct 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 98872 in the name of returning recharge money
हाफिजगंज। मोबाइल फोन रिचार्ज के रुपये वापस करने के नाम पर ओटीपी मांग कर ठग ने किसान के खाते से 98,872 रुपये निकाल लिए। मामले में जब पुलिस ने तहरीर नहीं ली तो पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कचनेरा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उन्होंने अपने पेटीएम के माध्यम से तीन सौ रुपये का रिचार्ज किया। रिचार्ज न होने पर पेटीएम कस्टमर केयर पर फोन किया, जिस पर अज्ञात कॉलर ने फोन उठाया। रिचार्ज के रुपये वापस करने के नाम पर साइबर ठग ने पीड़ित के फोन नंबर एक ओटीपी भेजा। ओटीपी बताने के नाम पर पहली बार खाते से 63981 रुपये कट गए। इसके बाद किसान ने विरोध किया तो ठग ने झांसे में लेकर रुपये लौटाने की बात कहकर दूसरी बार ओटीपी भेजा, जिसकी जानकारी देने पर दूसरी बार खाते से 34,891 कट गए। इसके बाद कॉलर ने रुपये वापस करने की बात कहते हुए फोन को काट दिया। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed