{"_id":"665667fc2619b9325200d624","slug":"fraud-of-lakhs-by-pretending-to-place-bets-online-bareilly-news-c-4-bly1015-410325-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑनलाइन सट्टा लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑनलाइन सट्टा लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन सट्टा लगवाने के बहाने फर्जी एप के जरिये पीलीभीत के युवक ने शहर के युवक को 12,14000 रुपये का चूना लगा दिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महानगर कॉलोनी निवासी नितिन की दोस्त के जरिये पीलीभीत के पूरनपुर की अशोक कॉलोनी निवासी रितेश अग्रवाल उर्फ पारो से जान पहचान हुई थी। रितेश ने नितिन को बताया कि उसका पूरनपुर में कपड़ों और सराफा का कारोबार है। रितेश ने बताया कि उसका भाई अभिषेक उर्फ जानू मर्चेंट नेवी में अफसर है। रितेश ने नितिन को बताया कि ड्रीम इलेवन एप की सहयोगी कंपनी क्रास ओवर की फ्रेंचाइजी उसके पास है। कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 12 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए।
रितेश ने ठगी के दौरान नितिन से अपने भाई की भी फोन पर बात कराई। नितिन अपने मित्र कपिल के जरिये रितेश को रुपये देता था। बाद में पता चला कि रितेश ने जिस कंपनी क्रास ओवर में रुपये निवेश कराए हैं, उसका ड्रीम इलेवन से कोई लेनादेना नहीं है। नितिन ने रितेश से रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि रितेश ने अपने भाई के साथ मिलकर फर्जी एप बना लिया है। फर्जी एप से कई जिलों में आनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। रुपये लेकर इस एप से जोड़ा था, लेकिन रुपये वापस मांगे तो एप पर ब्लाॅक कर दिया गया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि इन लोगों ने लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। इन पर पहले से सट्टेबाजी और जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी थाने में नितिन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।