फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud in uttar pradesh, 25 crore of investors to grab and closed chit fund company in bareilly

निवेशकों के 25 करोड़ हड़पकर कंपनी पर लगाया ताला, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 26 May 2019 03:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 May 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
fraud in uttar pradesh, 25 crore of investors to grab and closed chit fund company in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

एक और चिटफंड कंपनी सैकड़ों निवेशकों का करोड़ों रुपया हड़पकर भाग गई। दस लोगों की ओर से थाना इज्जतनगर में की गई शिकायत में कंपनी के सीएमडी और एमडी पर करीब 25 करोड़ रुपये लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर भी शिकायत की।

विज्ञापन


सौ फुटा रोड पर इस कंपनी का दफ्तर आठ महीने पहले खुला था। उसावां (बदायूं) के त्रिभुवनाथ, डेलापीर के राजवीर मौर्य, अनुज कश्यप, मोहित शर्मा, मोहित सरोज, नाजिम खां, अरुण, हेमंत कुमार, सुधीर चौहान, पिंटू चौहान, सोमवीर ने थाना इज्जतनगर में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि भोजीपुरा इलाके के कस्बे धौंराटांडा में रहने वाले ने यह कंपनी बनाई थी। वह खुद इसका सीएमडी और उसकी पत्नी एमडी थी।
विज्ञापन


एडमिन हाफिजगंज के आसपुर गांव का था। इन लोगों ने एक बार में सात हजार रुपये जमा करने पर दो साल तक 21 सौ रुपये प्रति माह देने की योजना शुरू की थी और लोगों को उनके निवेश का दोगुने से पांच गुना तक लाभ दिलाने का वादा किया था। तहरीर में कहा गया है कि कंपनी में सैकड़ों लोगों ने 25 करोड़ से ज्यादा रकम जमा की। शुरू में कुछ लोगों एक-दो किस्तें दी गई थीं। 15 दिन पहले ऑफिस में ताला डालकर पूरा स्टाफ लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed