फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud in the name of marriage ... Then said- the bride died

शादी के नाम पर ठगी... फिर बोली- दुल्हन तो मर गई

Fri, 14 Aug 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of marriage ... Then said- the bride died
अपराध - फोटो : अमर उजाला

एनजीओ संचालिका बनकर महिला ने लिए हजारों रुपये और कीमती सामान
विज्ञापन

इज्जतनगर के शिक्षक से मैट्रीमोनियल वेबसाइट के माध्यम से की ठगी

बरेली। शादी के नाम पर इज्जतनगर क्षेत्र के एक शिक्षक से हजारों की नगदी और कीमती सामान ठग लिया गया। बिहार की एक महिला ने एनजीओ संचालिक बनकर मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए शिक्षक की युवती से शादी तय कराई। तीस जून को शादी वाले दिन जब दुल्हन नहीं आई तो संचालिक ने कह दिया कि वो हादसे में जख्मी हो गई है। इलाज के नाम पर भी काफी रकम ठग ली। कुछ दिन बाद ये सूचना दी कि दुल्हन की मौत हो गई है। शिक्षक ने बृहस्पतिवार को इज्जतनगर थाने में मामले की तहरीर सौंपी है।

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि 13 जून को एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए उनकी बातचीत बिहार के हाजीपुर जिले की एक एनजीओ संचालिका से हुई थी। बात होने के बाद वहीं की एक युवती से महिला ने शादी भी तय करा दी थी। इसके बाद एनजीओ में रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे 15 हजार रुपये लिए और शादी की तारीख 30 जून तय हुई। शिक्षक के मुताबिक, शादी की रस्मों के लिए मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि बुलाया गया। वहां पहुंचकर भी उन्होंने काफी कीमती सामान युवती को दिया। शादी के दो दिन पहले भी ऑनलाइन माध्यम से रुपये भेजे। पीड़ित के मुताबिक, शादी के दिन एनजीओ संचालिका दुल्हन को लेकर नहीं आई तो संपर्क करने पर जानकारी दी गई कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसके इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये भी लिए। फिर शादी की तारीख 12 अगस्त तय कर दी गई। इससे पहले ही संचालिका ने युवती की मौत की खबर उनको देकर संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद से महिला का नंबर बंद है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed