फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud in the name of marriage; bride fled with jewelry and cash.

Bareilly News: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन जेवर-नकदी लेकर भागी

Sat, 13 Jun 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of marriage; bride fled with jewelry and cash.
हाफिजगंज। गांव सनेकपुर निवासी दिनेश पाल मौर्य के साथ शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुल्हन बनकर आई युवती 15 दिन बाद घर से जेवरात और नकदी लेकर भाग गई। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिनेश पाल मौर्य ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह हल्द्वानी में मजदूरी करते हैं। उनकी मुलाकात बरेली के मोहनपुर ठिरिया निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसने दिनेश का विवाह कराने के लिए एक लाख रुपये लिए। मोहनपुर ठिरिया की एक युवती से शादी का भरोसा दिलाया। एक माह पहले दिनेश को बरेली कचहरी बुलाया गया। वहां सादे कागजों पर अंगूठा लगवाकर कोर्ट मैरिज होने की बात कही। युवती 15 दिन तक दिनेश के घर पर रही। अचानक घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लेकर भाग गई।
विज्ञापन

दिनेश को बाद में जानकारी हुई कि उसका विवाह नहीं हुआ है। युवती पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी था। दिनेश ने एक लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात की ठगी का आरोप लगाया। एसएसपी बरेली के आदेश पर सोनू कश्यप और प्रिया मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed