फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud in the construction of Panchayat building, illegal payment of four lakhs

Bareilly News: पंचायत भवन के निर्माण में घपला, अवैध तरीके से चार लाख का भुगतान

Thu, 13 Apr 2023 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the construction of Panchayat building, illegal payment of four lakhs
बरेली। शिकायत के बाद हुई जांच में बिथरी चैनपुर ब्लॉक के तिवरिया गांव में पंचायत भवन निर्माण के दौरान घपलेबाजी का खुलासा हो गया है। दीवार में दरवाजे लगाने के बाद बीम नहीं डाला गया। छत के स्तर तक दीवार बना दी। लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। शिकायत सामने आई तो सीडीओ ने डीसी मनरेगा को मौके पर भेजा। तब अवैध तरीके से एमबी करके चार लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया। विस्तृत जांच जारी है। अब दरवाजे से ऊपर बनी दीवार को गिराया जाएगा। बीम डालने के बाद दोबारा दीवार बनेगी, तब लेंटर पड़ेगा।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा गंगाराम ने बुधवार को पंचायत भवन का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव अजय वंश, तकनीकी सहायक पंकज कुमार उपस्थित थे। पंचायत कंसल्टेंट करन मौजूद रहे। करन ने अनाधिकृत रूप से एमबी की और चार लाख का भुगतान हो गया, जबकि एमबी जेई धर्मेंद्र सिंह को करनी थी। जांच अधिकारी ने कहा कि कंसल्टेंट से जवाब तलब किया है। डीपीआरओ के स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed