{"_id":"68829d4fb7dbb350810b8e6b","slug":"fraud-committed-by-withdrawing-53-thousand-rupees-from-the-villagers-account-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2088-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण के खाते से 53 हजार रुपये निकालकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण के खाते से 53 हजार रुपये निकालकर की ठगी
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के खाते से ठग ने 53 हजार रुपये निकाल लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बूंची गौटिया निवासी दाताराम ने बताया कि उनके पुत्र रामेंद्र पाल ने ई-रिक्शा 26 अप्रैल को मुजाहिद निवासी कस्बा शीशगढ़ को 30 हजार रुपये में बेच दिया था। उक्त मुजाहिद ने रुपये देने के लिए उसे बुलाया और रुपये नहीं दिए। इसके बाद उसने दूसरा नंबर लेकर उसे फोन किया और बैलेंस चेक करने को कहा। इसके बाद पीड़ित के खाते से दो बार में 53 हजार रुपये कट गए।
पीड़ित ने जब मुजाहिद को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। पीड़ित आरोपी के यहां पहुंचा तो वह नहीं मिला। पीड़ित ने 30 हजार रुपये न देने व खाते से 53 हजार रुपये निकालकर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद