{"_id":"5df542ed8ebc3e882254b722","slug":"fraud-bareilly-news-bly388031096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में अब ओवरहेड टैंक के निर्माण में गड़बड़ी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में अब ओवरहेड टैंक के निर्माण में गड़बड़ी आई सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहेड़ी में कई करोड़ की लागत से बने तहसील भवन के निर्माण में घपले के बाद अब 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ओवरहेड टैंक में रिसाव होने पर ईओ ने हादसे की आशंका जताते हुए जल निगम के एक्सईएन के साथ उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है।
प्रमुख सचिव जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल ने चेकिंग के दौरान बहेड़ी में करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बने तहसील भवन के निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी थी। इस मामले में डीएम की ओर से निर्माणदायी संस्था पैक्सफेड के काम की जांच भी कराई जा रही है। बहेड़ी में ही पुनर्गठन पेयजल योजना जोन-पांच के तहत जल निगम ने जो 25 सौ किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया है, इसके निर्माण में भी गड़बड़ी सामने आई है। नगर पालिका बहेड़ी के ईओ राजेश सक्सेना ने पांच नवंबर को जल निगम के एक्सईएन को इसकी रिपोर्ट भेजी है। इसमें कहा है कि गौंटिया सिंह में बने ओवरहेड टैंक से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। ओवरब्रिज की मरम्मत कराई जानी आवश्यक है। वर्तमान में इस संबंध कोई कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस है। ईओ का कहना है कि उच्चाधिकारियों को भी बता दिया गया है। गौरतलब है कि यह ओवरटैंक चार साल पहले नगर पालिका को हैंडओवर किया गया था।