{"_id":"5daf615d8ebc3e0167562f09","slug":"fraud-bareilly-news-bly381305942","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ क्विंटल सरसों का तेल, 14 सौ किलो बेसन जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ क्विंटल सरसों का तेल, 14 सौ किलो बेसन जब्त किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली पर एफएसडीए टीमों ने जिले भर में छापे मारकर एक कारखाना से 14 सौ किलो बेसन और बहेड़ी में साठ क्विंटल सरसों तेल जब्त किया है, जबकि बताशा, खिलौने और मिश्री निर्माताओं को नोटिस जारी किए हैं। इस दौरान पनीर, बेसन, दूध, बालूशाही के सैंपल भी भरे गए।
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने जिले भर में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रखा। इसके तहत माधोबाड़ी में बताशा, खिलौना और मिश्री निर्माणशालाओं का निरीक्षण किया गया। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। राममूर्ति लाल-श्याम कुमार को बिना पैकेजिंग लेबलिंग का उल्लंघन करते पाया गया। टीम ने नमूना भरकर 14 सौ किलो बेसन जब्त किया। गेरा ट्रेडर्स और अदलखा किराना स्टोर से बेसन के नमूने लिए। शेरगढ़ में मुशाहिद ट्रेडर्स से नमूना भरकर साठ क्विंटल सरसों का तेल जब्त किया गया। आंवला में रिजवान डेयरी से पनीर और सिटी फ्रेश डेयरी से दूध, पवन स्वीट्स से बालूशाही का नमूना भरा गया। मिश्रा ने बताया कि जिले में छापा अभियान जारी रहेगा।