{"_id":"5daf61848ebc3e93bd10acfd","slug":"fraud-bareilly-news-bly3812261128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी रिकॉर्ड में दस साल छोटे बन गए एक्सईएन... जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी रिकॉर्ड में दस साल छोटे बन गए एक्सईएन... जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी रिकार्ड में गलत जन्मतिथि दर्ज कराने के मामले में बीडीए के एक्सईएन जहरूद्दीन के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। बीडीए उपाध्यक्ष ने रिकार्ड खंगालते हुए एक्सईएन से पूछताछ भी की है। करीब दो साल पहले भी एक्सईएन के खिलाफ ऐसी ही शिकायत हुई है। हालांकि तब जांच अधिकारियों ने एक्सईएन को क्लीन चिट देते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी थी।
बीडीए के एक्सईएन जहरूद्दीन के खिलाफ शिकायत हुई है कि वर्ष 1986-87 में जेई की वरिष्ठता सूची में जहरूद्दीन की जन्मतिथि 08 मई 1954 दर्ज है, जबकि उनकी वास्तविक जन्मतिथि 08 मई 1964 है। रिकार्ड में यह अभी भी दर्ज है। जन्म तिथि में हेराफेरी करके वरिष्ठता का अनुचित लाभ लिया गया है। हालांकि दो साल पहले भी एक्सईएन के खिलाफ यही शिकायत हुई थी। उस जांच रिपोर्ट में यह भेजा गया था कि जेई की वरिष्ठता सूची में टाइपिंग में गलती से यह दिक्कत सामने आई थी। हालांकि वर्ष 1990 में एई की वरिष्ठता सूची बनी तो रिकार्ड में इस त्रुटि को सही कर लिया गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में शासन से आवंटित इनरोलमेंट नंबर के रिकार्ड में भी यह त्रुटि ठीक कर ली गई थी। इस जांच रिपोर्ट में एक्सईएन को क्लीन चिट देते हुए शासन में रिपोर्ट भेज दी गई थी। इस मामले की एक बार फिर से शिकायत शासन में पहुंचने के साथ बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल के पास भी इस संबंध में मेल आया है। इसके बाद उपाध्यक्ष ने जांच शुरू कराते हुए एक्सईएन से पूछताछ की है।
‘इस मामले की शिकायत पहले भी हुई थी। शासन से जारी इनरोलमेंट नंबर के रिकार्ड में जब जन्मतिथि ठीक कराई जा चुकी है तो पिछले रिकार्ड में क्या दर्ज है, इसका कोई औचित्य ही नहीं है। पूर्व में भी इसकी शिकायत हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।’
विज्ञापन
- जहीरूद्दीन, एक्सईएन, बीडीए
‘एक्सईएन जहीरूद्दीन के खिलाफ जन्मतिथि को लेकर शिकायत आई है। इसके रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। पता चला है कि पूर्व में भी इसकी जांच हो गई है। सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।’
- दिव्या मित्तल, उपाध्यक्ष, बीडीए