{"_id":"5d8bc3cc8ebc3e93d8447fdd","slug":"fraud-bareilly-news-bly3776617176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिट रिपोर्ट में कई विकास कार्यों में खुला लाखों का घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिट रिपोर्ट में कई विकास कार्यों में खुला लाखों का घपला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला लेखा परीक्षा टीम ने ऑडिट में कई मामलों में वित्तीय अनियमितता पकड़ी है। टीम ने इसकी रिपोर्ट डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भी दे दी है।
टीम की जांच में खुलासा हुआ है कि भोजीपुरा की ग्राम पंचायत अटाकायस्थान में ग्राम प्रधान मस्रूपा बेगम और ग्राम पंचायत अधिकारी ने रविकांत यादव ने करीब 19.78 लाख रुपये की धनराशि का गबन किया है। टीम ने रिपोर्ट दी है कि विकास कामों में कितना खर्च हुआ है। इसके तमाम रिकार्ड भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसी तरह टीम ने वर्ष 2017-18 में फरीदपुर के गांव ओषड में 87110 रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग पकड़ा है। इसी तरह जांच में भोजीपुरा की ग्राम पंचायत तजुआ में भी वित्तीय गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। सामने आया है कि ग्राम प्रधान ममता देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष अग्रवाल ने सरकारी कैश बुक में ज्यादा खर्च दिखाकर 40 हजार रुपये का गबन कर लिया है। भोजीपुरा ब्लॉक के चकदाह भगवतीपुर ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों में 49240 रुपये का गबन करने की रिपोर्ट दी गई है। प्रधान सितार जहां और ग्राम पंचायत अधिकारी रामबाबू ने मिलकर कैश बुक में हेराफेरी करके यह गड़बड़ी की है। भोजीपुरा के ग्राम सुरला में 4200 रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है। इसके साथ कई और ग्राम पंचायतों में भी वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी गई हैं।