फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

शौचालय की धनराशि में गड़बड़ी की शिकायत

Mon, 09 Sep 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। मीरगंज ब्लॉक के ग्राम पिपरिया में शौचालयों का निर्माण पूरा न होने की शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने की है। ग्रामीणों की शिकायत है कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2016-17 में 213 शौचालय स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि इन शौचालयाें की रकम लाभार्थियों को न देकर इसका बंदरबांट कर लिया गया है। शिकायत में यह बिंदु भी है कि नियमानुसार पति या पत्नी में से किसी एक को ही शौचालय की रकम मिलनी चाहिए, जबकि ग्राम पंचायत में घपला कर एक ही परिवार को दो-दो बार धनराशि दे दी गई। जबकि जो पात्र थे, उनकी कोई सुनवाई ही नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वह इसकी शिकायत करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी जाती है। शिकायत पत्र पर मुरारीलाल, रामअवतार, रामसेवक, संतोष, अनोखेलाल, राजाराम सहित कई लोग के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed